मां निर्मल कपूर से बचपन की तमाम यादें लोगों को बताते हुए अनिल कपूर की आंखें नम हो जाती थीं, वह मां के बगैर खुद को अकेला महसूस कर रहे थे

मुंबई। मां निर्मल कपूर इस दुनियां से चली गई लेकिन अनिल कपूर और संजय कपूर के दिलों में उनकी यादें हमेशा ताजा रहेंगी। शमशान घाट पर मां को याद करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था की मां इतनी जल्दी हमें इस दुनिया में अकेला छोड़ जाएंगी। कुछ दिन पहले ही हमने उनका 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। निर्मल कपूर का विवाह साल 1955 में अनिल कपूर के पिता और मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुआ। निर्मल और सुरिंदर कपूर ने बड़ी मेहनत से परिवार को सींचा और आज कपूर फैमिली का फिल्म जगत में अलग ओहदा है।
एक्टर अनिल कपूर अपनी मां का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे सफेद कुर्ता पायजामा पहने एक्टर बेहद गम में डूबे दिखे। इसके अलावा वीर पहाड़िया को भी इस दौरान देखा गया। जाह्नवी कपूर भी अपनी दादी निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। वह बुरी तरह से सुबह रहीं थीं लोग उन्हें संभालने का प्रयास कर रहे थे। जाह्नवी के चेहरे पर अपनी दादी को खोने का गम साफ नजर आ रहा था। वह बहुत गमजदा नजर आयीं। अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर की अंतिम यात्रा में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। दुख की इस घड़ी में हर कोई अनिल कपूर के परिवार के साथ नजर आ रहा था। सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर अरबाज खान भी शमशान घाट पहुंचे। रानी मुखर्जी समेत तमाम लोग वहां थे।