मेरठ। सेना के शौर्य को समर्पित भाजपा की तिरंगा यात्रा ने कैंट विधानसभा के पूरे सदर क्षेत्र को तिरंगमय कर दिया। महानगर पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता गौरव गोयल ने बताया कि महानगर भाजपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में पूरा सदर इलाका उमड़ पड़ा था। कैंट विधायक अमित अग्रवाल के आने के बाद तिरंगा यात्रा में चार चांद लग गए। लोगों को जब पता चला कि अमित अग्रवाल पहुंच गए हैं तो भारी संख्या में लोग वहां जमा हो गए।


तिरंगा यात्रा से पूरा सदर क्षेत्र हुआ तिरंगामय जगह-जगह किया गया स्वागत, ऋषभ एकाडेमी के सचिव ने भी करायी यात्रा पर पुष्प वर्षा भाजपाई हुए गदगद
पूरा कैंट विधानसभा क्षेत्र तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सदर इलाके में पहुंच गया। सदर में जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन की ओर से भी यात्रा पर पुष्पवर्षा करायी गयी। पत्रकार गाैरव गोयल ने कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत कराया। गौरव गोयल ने बताया कि केंद्र विधानसभा से निकली तिरंगा यात्रा का न्यू दिल्ली छोले भटूरे प्रतिष्ठान पर किया गया भव्य स्वागत इस दौरान गौरव गोयल सुधीर सोनकर प्रवीण गुप्ता पुनीत कुमार शिवम शर्मा दौराला राजन त्यागी केशव त्यागी मोहम्मद अली सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नो टेंशन पसंद नहीं कर कर दो वापस
गंदा है पर धंधा है डिग्री की सेल
FIR: सदर जैन समाज ने किया किनारा