टीचर्स फेडेरेशन का गठन, 9 राज्यों के पदाधिकारी हुए शामिल, मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल की पहल, दिनेश शर्मा को अध्यक्ष बनाया
नई दिल्ली। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब आॅफ इंडिया में शनिवार को टीचर्स फेडरेशन आॅफ इंडिया का गठन किया गया। इसमें 9 राज्यों के पदाधिकारियों के अलावा मेरठ मंडल सहारनपुर मंडल और मुरादाबाद मंडल के पदाधिकारी की संयुक्त पहल पर ही टीचर्स फेडरेशन आॅफ इंडिया के नाम से एक आॅल इंडिया का संगठन बनाया गया है। डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को सर्वसम्मति से फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया तथा राम मूर्ति ठाकुर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष को राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया।
21 नवंबर को रामलीला मैदान में महा रैली का एलान
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने घोषणा की है की 21 नवंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में टीईटी को लेकर एक महा रैली की जाएगी। उन्होंने महा रैली में मेरठ मंडल, सहारनपुर मंडल और मुरादाबाद मंडल के शत प्रतिशत अध्यापकों को आने का आह्वान किया तथा उत्तर प्रदेश के बाकी जिलों के प्रत्येक ब्लॉक से दो दो बसे लाने के लिए आह्वान किया। इसी तरह बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ,Þ राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश आदि सभी राज्यों से ज्यादा से ज्यादा अध्यापकों को इस माह रैली में आने के लिए आग्रह किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का मानना है की लाखों की संख्या में 21 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में टीईटी को लेकर अध्यापकों का जमावड़ा होगा। इस बैठक में जनपद मेरठ से भाग लेने वालों में मुख्य रूप से राकेश तोमर जिला अध्यक्ष, सुरेश शर्मा, संरक्षक, सविता जिला मंत्री, सत्येंद्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष हस्तिनापुर, आशीष जैन आॅडिटर और मृदुला त्यागी उपाध्यक्ष भी शामिल हुए। राकेश तोमर जिला अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय महामंत्री को जनपद मेरठ कि तरफ से विश्वास दिलाया है कि जनपद मेरठ का शत प्रतिशत अध्यापक 21 नवंबर कोरामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली महारैली में अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा। यह जानकारी राकेश तोमर जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक ने दी।