हापुड़ कांग्रेस का अभिवादन समारोह

kabir Sharma
6 Min Read

हापुड़ कांग्रेस ने अभिवादन समारोह” का किया आयोजन, पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम और रिंगवेरपुर (वाराणसी) के महाराजा निषादराज गुह की मनाई जयंती. “अभिवादन समारोह” में जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद कुरैशी ने सभी को साथ लेकर चलने और पार्टी को मजबूत बनाने का को दिलाया आश्वासन.


हापुड़।* दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रीजेंसी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद कुरैशी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता की। जहां उन्होंने पार्टी और कांग्रेस आला कमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व और जनपद हापुड़ के समस्त कांग्रेसी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव/प्रभारी पुरुषोत्तम नागर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। जिनका कांग्रेस जनों ने फूलों के हार से और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य और जोरदार स्वागत किया। प्रदेश सचिव व् प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए इस बार पार्टी बहुत सकारात्मक हैं और लगातार इस दिशा में आगे बढ़ रही हैं। जिसका परिणाम आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पार्टी ने जिस उम्मीद और आशा के साथ उन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे पूरी तत्परता के साथ निर्वहन करेंगे और संगठन को हर संभव मजबूत बनाएंगे।*शहर अध्यक्ष इरफान अहमद कुरैशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर पर पार्टी का कार्यकर्ता खड़ा करेगी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद कुरैशी ने सभी को साथ लेकर चलने और पार्टी को मजबूत बनाने का कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिलाया हैं। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर बेहद ही गंभीरता के साथ विचार विमर्श कर रही है जिसकी शुरुआत उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों और महानगरों में अध्यक्ष पद को लेकर शुरू कर दी है उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सामाजिक न्याय और भागीदारी को महत्व देते हुए हर जनपद में संगठन का निर्माण और उसे मजबूत बनाने की स्थिति में कार्य करने पर जोर दे रही है। 4 अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन में सभी जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों से संवाद के जरिए प्रदेश में संगठन की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने और अपने-अपने जनपद की समस्याओं को बुनियादी ढांचे में लाकर उन पर मजबूती से सड़क पर संघर्ष करने के लिए जोर दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि बहुत जल्द जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की इकाई बनाई जाएगी। जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को रखने की पार्टी की पहली प्राथमिकता होगी प्रेस वार्ता से पूर्व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम और रिंगवेरपुर (वाराणसी) के महाराजा निषादराज गुह की जयंती उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। दोनों महान विभूतियों को याद करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा हैं कि बाबू जगजीवन राम एक भारतीय राजनेता तथा भारत के प्रथम दलित उप-प्रधानमंत्री और एक महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता व संविधान सभा के सदस्य थे। रिंगवेरपुर आधुनिक नाम (वाराणसी) के महाराजा निषादराज गुह को भी उनकी जयंती पर याद करते हुए कांग्रेसी पदाधिकारियों ने कहा कि निषादराज गुहा ऋंगवेरपुर (वाराणसी)के महाराजा थे। उनका नाम गुह्यराज भी था। वे [ आदिवासी] समाज के थे और उन्होंने ही वनवासकाल में प्रभु श्रीराम, सीता तथा लक्ष्मण को केवटराज जी से कहकर गंगा पार करवाया था।इस दौरान अभिवादन समारोह का आयोजन भी किया गया। जहां कांग्रेसी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफ़ान अहमद कुरैशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद कुरैशी ने कांग्रेसी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस अभिवादन के लिए सभी का दिल से धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वे सभी के सहयोग से कंधे से कंधा मिलाकर संगठन के लिए काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा ने कियाइस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, सेवादल के राष्ट्रीय सचिव दिनेश कौशिक, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन, पूर्व पीसीसी सदस्य नवरत्न त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, पूर्व सभासद ऐजाज अहमद, राहुल शर्मा, निखिल वत्स विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, अबुजर चौधरी, जकरिया मनसबी, देवेंद्र कुमार, सविता गौतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.!।

रालोद से मुसलमानों की नाराजगी से भाजपा के जाट खुश

सांसद इमरान क्यों शामिल होना चाहते हैं राम मंदिर ट्रस्ट में

सही कहा है! औरत जो करा दे थोड़ा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes