हरप्रीत मान ने किया SSP का सम्मान

हरप्रीत मान ने किया SSP का सम्मान'
Share

हरप्रीत मान ने किया SSP का सम्मान, अपने सामाजिक कार्यों के लिए केवल सिख धर्म में ही नहीं बल्कि पूरे समाज में खास पहचान रखने वाले खालसा खालसा हेल्प फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत मान के नेतृत्व में मेरठ के नए एस०एस०पी  रोहित सिंह सजवान को उनके कार्यालय पर जाकर संस्था ने सम्मानित किया एवं खालसा हेल्प फ़ाउंडेशन के सभी सामाजिक कार्यों की जानकारी एस०एस०पी को दी । एस०एस०पी रोहित सिंह सजवाण ने भी खालसा हेल्प फ़ाउंडेशन के सभी सामाजिक कार्यों की सराहना भी की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत मान व टीम संरक्षक गुरमीत साहनी ने बताया कि कुछ दिनों बाद संस्था 101 लोगों का ब्लड डोनेशन कैम्प लगाने जा रही है जिसकी जानकारी एस०एस०पी  रोहित सिंह सजवान  को दी एवं उनको ब्लड डोनेशन कैम्प में आने का न्यौता दिया। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत मान , टीम संरक्षक गुरमीत सिंह साहनी, राष्ट्रीय सलाहकार महेश चौधरी, राष्ट्रीय प्रभारी रिंकु कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार तेज सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष हरिंदरप्रीत सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष विधान त्यागी , जिला कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे। हरप्रीत मान और खालसा फाउंडेशन की यदि बात की जाए तो अभी ज्यादा दिन नहीं गुजरे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान खालसा फाउंडेशन के शानदार सामाजिक कार्यांं के तमाम कांवडिया और पुलिस प्रशासन के तत्कालीन अधिकारी भी कायल हो गए। आमतौर पर पूरी दुनिया में सिखों की सेवा कार्य के लिएा जो पहचान बनी हुई है कुछ वैसा ही हरप्रीत मान में भी नजर आता है और हरप्रीत वैसा ही सामाजिक कार्य कर भी रहे हैं।

@Back Home   


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *