IIMT छात्र पहुंचे सिडकुल

IIMT छात्र पहुंचे सिडकुल
Share

IIMT छात्र पहुंचे सिडकुल,  मेरठ के आईआईएमटी विश्वविद्यालय के एम0बी0ए0 विभाग के ‘‘मार्केटिंग कल्ब’’ के तत्वाधान में ‘‘औद्योगिक-भ्रमण’’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। एम.बी.ए. के छात्र-छात्राओं ने पतंजलि फूड एण्ड हर्बल लि0, सिडकुल हरिद्वार पहुंचे। कंपनी के कार्याधिकारी श्रवण कुमार एवं संदीप कुमार ने प्रोफेसर ब्रजेश के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया। मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने सीखा कि किस प्रकार उनकी कक्षाओं में पढ़ाये जाने वाले विषय काॅरपोरेट क्षेत्र में प्रयुक्त किये जाते हैं। भविष्य के मैनेजरों ने भी विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। कंपनी अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि कंपनी का यक प्लांट एशिया का एफ.एम.सी.जी. सेक्टर में सबसे बड़ा प्लांट है। सालाना टर्नओवर तीस हजार करोड़ की कंपनी खाद्य तेलो, में काॅस्मेटिक्स, टाॅयलेटरी, प्राॅडक्टस, न्यूट्रीशियन प्राॅडक्टस, आर्युवैदिक एवं हर्बल प्राॅडक्टस में उत्पादन करने वाली विश्व की अग्रणी संस्था है। औद्योगिक भ्रमण का आयोजन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ब्रजेश कुमार ने किया, डाॅ0 अभिषेक मित्तल का सहयोग रहा। संकायअध्यक्ष डाॅ0 सतीश कुमार सिंह एवं विभागाध्यक्ष डाॅ0 विनित कौशिक ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

रमन इफैक्ट की दी जानकारी :

मेरठ। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ मीडिया फिल्म एंड टेलीविजन स्टडीज में एक डाॅक्यूमेंट्री के जरिए महान वैज्ञानिक सीवी रमन और उनके अभिनव आविष्कार रमन प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। विभाग के डीन डाॅ रवींद्र प्रताप राणा ने बताया कि मुश्किलों का सामना करते हुए खुद को साबित करने वाले महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वैंकट रमन आज भी विज्ञान के लिए एक प्रेरणा बने हुए हैं। उन्होंने छात्रों से विज्ञान और उनके नए-नए प्रयोगों के बारे में जानकारी हासिल करते रहने का आह्वान किया। पत्रकारिता के अलावा काॅमर्स और मैनेजमेंट के छात्रों ने भी अपनी कहानियों और काॅमिक्स के जरिए चंद्रशेखर वेंकट रमन की जीवनी को प्रस्तुत किया। डाॅ पृथ्वी सेंगर और डाॅ विवेक सिंह ने कविताओं के जरिए विज्ञान की जटिलता को समझाया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में पत्रकारिता विभाग के मोहम्मद हमजा पहले स्थान पर रहे। काॅमर्स विभाग के आरुष सिंह दूसरे और पत्रकारिता के ही मोहम्मद सैफ तीसरे स्थान पर रहे। विभाग के डीन डाॅ रवींद्र प्रताप राणा ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विभोर गौड़ ने किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ पृथ्वी सेंगर, डाॅ विवेक सिंह और निशांत सागर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *