शक्ति राज की शक्ति में इजाफा

शक्ति राज की शक्ति में इजाफा
Share

शक्ति राज की शक्ति में इजाफा,
शक्ति राज सिंह इंडियन यूथ कांग्रेस के स्टेट कोर्डिनेटर
मेरठ के युवा अधिवक्ता शक्ति राज सिंह की शक्ति में इजाफा हो गया है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इससे उनके तमाम अधिवक्ता साथियों ने हर्ष व्यक्त किया है। इंडियन यूथ कांग्रेस के लीगल सेल के नेशनल चैयरमैन रूपेश एस भदौरिया ने मेरठ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शक्ति राज सिंह को इंडियन यूथ कांग्रेस की लीगल सेल में पश्चिम उत्तर प्रदेश के स्टेट कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित दीक्षित, सरताज गाजी, राजीव शर्मा, अमित शर्मा, आनंद छाबड़िया, जसवीर सैनी, रजत पालीवाल, संजीव कुमार व सचिन कुमार एडवोकेट्स आदि ने शुभकामनाएं व बधाई दी है। इसके अलावा नगर के कई सामाजिक संगठनों तथा शिक्षाविदों तथा कलाकारों ने भी शक्ति सिंह को बधाई दी है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *