मेरठ। महाभारत कालीन कौरव-पांडवों की नगरी में हस्तिनापुर में जिस शर्मसार करने वाली घटना महाभारत करा दी थी वो शर्मसार करने वाली घटनाए इस नगरी में आज भी हो रही हैं। द्रोपदी को भरी सभा में निर्वस्त्र किया गया था, आज उससे भी ज्यादा बढकर घर में अकेली मासूम बच्ची को पाकर उससे दरिंदगी की गयी। एक दरिंदा मासूम का जिस्म नोंच रहा था। कौमार्य भंग उसको लहूलुहान कर रहा था इस दौरान उसके दो साथी पहरेदारी कर रहे थे कि कोई आ ना जाए कोई देख ना ले। इस घटना से पूरे हस्तिनापुर का सिर लज्जा से झुका हुआ है। लोग कर रहे हैं जो द्रोपदी के साथ हुआ वो सिलसिला आज भी जारी है इसीलिए हस्तिनापुर अभिशप्त है।
एक दरिंदा मासूम का जिस्म नोंच रहा था। कौमार्य भंग उसको लहूलुहान कर रहा था इस दौरान उसके दो साथी पहरेदारी कर रहे थे
बताया गया है कि हस्तिनापुर में कस्बे की एक काॅलोनी में 14 साल की किशोरी से आरोपी शिवम ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपी के दो साथी घर के बाहर पहरेदारी करते रहे। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। सोमवार पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
हस्तिनापुर थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि शनिवार को उनका परिवार घर से बाहर गया हुआ था। घर पर उनकी नाबालिग बेटी अकेली था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी शिवम ने घर में घुसकर उनकी बेटी से जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उनके घर पर लौटने पर बेटी ने आपबीती सुनाई। आरोप है कि इससे पहले आरोपी ने मंगलवार को भी दुष्कर्म किया था। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया पीड़िता की मां की ओर से मुख्य आरोपी शिवम और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मेरठ: भाजपा के नाम पर थानेदार ने खोया आपा