जैन समाज ने किया कवि युगल का सम्मान

जैन समाज ने किया कवि युगल का सम्मान
Share

जैन समाज ने किया कवि युगल का सम्मान,

सहारनपुर वार्षिक रथयात्रा महोत्सव के दौरान सहारनपुर जैन बाग में आयोजित गजरथ महोत्सव में आज प्रसिद्ध कवि युगल डॉ अनामिका जैन अंबर एवं सौरभ जैन सुमन को काव्य सम्मान से अलंकृत किया गया। हिंदी साहित्य की वाचिक परंपरा के जाने माने नाम मेरठ की शान कवि सौरभ जैन सुमन एवं डॉ अनामिका जैन अंबर को जैन बाग सहारनपुर में जैन समाज ने किया सम्मानित। इस अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राजा जैन एवं विनय जैन ने बताया कि सहारनपुर का गजरथ महोत्सव ऐतिहासिक है। प्राचीन काल से यहां श्री जी की वार्षिक रथयात्रा निकाली जाती रही है। जिस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी हर वर्ष होता है। उन्होंने जानकारी दी कि अनेक वर्षों से हैं समाज सहारनपुर कवि युगल को बुलाना चाह रही थी किंतु हर बार तिथि की व्यस्तता के कारण संभव नहीं हो पाता था। राजा जैन ने बताया कि इस बार जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन की संस्तुति से एक प्रतिनिधिमंडल मेरठ गया एवं कवि युगल को इस आयोजन में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया।  ऐतिहासिक हुआ कवि सम्मेलन। सुबह 4.05 तक चलने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन लंबे समय के बाद इतना प्रभावशाली हुआ। जैन समाज के भीतर सौरभ जैन सुमन एवं अनामिका जैन अंबर की कविताओं को सुनने के ललक थी। देर तक झूमते रहे श्रोता।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *