जयंत चौधरी का जन्म दिन मनाया

जयंत चौधरी का जन्म दिन मनाया
Share

जयंत चौधरी का जन्म दिन मनाया, रालोद मुखिया जयंत चौधरी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इसमें भाग लिया। मेरठ में  संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि जनपद  बागपत में  रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चौ जयंत सिंह के जन्मदिवस पर पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा ने उन्हें देश के स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में उच्च आदर्श स्थापित करने और सकारात्मक चिंतन के लिए शुभकामनाएं दी। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि, लोकसभा के सदस्य के रूप में अथवा अब राज्यसभा में चौ जयंत सिंह द्वारा जिस प्रकार से अधिवेशन के दौरान मुद्दे उठाए जाते रहे हैं, उनसे कृषक मसीहा चौ चरण सिंह की शैली की जीवंतता, मधु लिमये, पीलू मोदी, मधु दंडवते, एनजी गौरे सहित युवा तुर्क के रूप में प्रसिद्ध हुए चंद्रशेखर और कृष्णकांत जैसी प्रतिभा और व्यक्तित्व से भारतीय लोकतंत्र एकबार फिर धन्य हुआ है तथा गरीब मजदूर और किसानों के साथ साथ युवाओं को निराशा में आशा बंधी है । रालोद नेता ने कहा कि, राज्यसभा में जिस प्रकार चौ जयंत सिंह ने अधिवेशन के दौरान जिस तरह मुद्दे उठाए और सरकार को जवाब के लिए मजबूर होना पड़ा, वह सब देश के स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में दिव्य आलोक है | कहा कि,रालोद मुखिया के जन्म दिन पर किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी और शिक्षकों को उम्मीद बंधी है कि, चौ चरण सिंह के सपनों का भारत बनाने में हर कोई जयंत चौधरी को जन्मदिन की बधाइयाँ दे रहा है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *