मेरठ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ के गांधी सभागार में संगठन सृजन कार्यशाला में मेरठ से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। पूर्व जिलाध्यक्षा अवनीश काजला ने बताया कि इस कार्यशाला में आगामी तीन महीनों के भीतर जिला, महानगर, ब्लॉक, वार्ड, मंडल एवं बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन एवं सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। अवनीश काजला को शामली जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया है। अब उनके मार्गदर्शन में शामली जिले में पार्टी संगठन का पुनर्गठन एवं विस्तार किया जाएगा। अवनीश काजला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि शामली जिले में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। मेरठ की जिम्मेदारी विशाल वशिष्ठ को दी गयी है। उनकी नियुक्ति पर अवनीश काजला, रंजन शर्मा, जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, हरिकिशन वर्मा आदि ने मुख्य रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
लखनऊ के गांधी सभागार में संगठन सृजन वर्कशॉप में शामिल हुए मेरठी कांग्रेसी, काजल को शामली व विशाल को मेरठ का प्रभार
अवनीश काजला व विशााल बशिष्ठ को बधाई देने वालें में संगठन के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर, प्रवक्ता , हरिकिशन वर्मा दिनेश उपाध्याय, ओमकार शर्मा, यूसुफ अंसारी, राजेंद्र जाटव, इमरान अख्तर, संदीप चौधरी, मंजीत चौधरी, अरुण शर्मा, विनोद सोनकर, नईम राणा, रमाकांत शर्मा, आतिफ मंसूरी, सलीम प्रधान, इकरामुद्दीन, जुबैर खान, डॉ. अशोक आर्य, शिवकुमार शर्मा, रीना सिंह, सुनीता मंडल, बबली देवी, सुमित विकल, सहरयाब मुखिया, मुस्तजाब चौधरी , नसीम राजपूत, तेजपाल डाबका , अनिल प्रेमी आदि शामिल रहे है। कार्यशाला में अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, मेरठ जिला संयोजक विशाल वशिष्ठ, सलीम खान सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जयश्रीराम कहने वाली निकली आतंकियों की बहन
थरूर पर हंगामा है क्यों बरपा
कातिल हसीना प्रेमिका जासूस अरेस्ट
अवनीश काजला को शामली का प्रभार
मेरठ। काजल को शामली व विशाल को मेरठ का प्रभार