केशव बोले दिल्ली की आपदा खत्म

केशव बोले दिल्ली की आपदा खत्म
Share

केशव बोले दिल्ली की आपदा खत्म,

मेरठ/दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत व मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत से गदगद सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गदगद नजर आए। सोमवार को उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे थे और प्रेस से मुखातिब थे। उन्होंने आप व सपा पर जमकर हमला बोला। साथ ही कहा कि दिल्ली जीत ने साबित कर दिया है कि देश की जनता का पीएम मोदी के अलावा किसी पर कोई भरोसा नहीं। उन्होंने केजरीवाल की पार्टी को उन्होंने आपदा की संज्ञा देते हुए कहा कि अब दिल्ली की जनता ने आपदा को खत्म कर दिया। केशव मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी तो गारंटी की भी गारंटी हैं। यह बात साबित हो चुकी है। दिल्ली वालों ने अरविंद केजरीवाल को उनके झूठ और भ्रष्टाचार की सजा सुनाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली का असली विकास अब होगा।
उन्होंने कहा कि सपा नेत अखिलेश यादव को कुंभ की सफलता बर्दाश्त नहीं हो रही। उनके द्वारा उलटे सीधे आरोप लगाने की यही वजह है। सपा नेता मिल्कीपुर की हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जीतने पर चुनाव आयोग बिल्कुल ठीक था, लेकिन अब हारे तो उन्हें सब कुछ गड़बड़ दिखाई दे रहा है। उन्होंने सपा को समाप्तवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और सूबे में योगी के नेतृत्व में चल रही सरकार में विकास रफ्तार पकड़ रहा है और कानून व्यवस्था फिट है। इसी कारण भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। यह मोदी की गारंटी की भी गारंटी का परिणाम है। आम आदमी पार्टी आपदा थी इसे दिल्ली की जनता ने खत्म कर दिया।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को एक जिम्मेदार नेता होने का प्रमाण देते हुए महाकुंभ के लिए सुझाव देने चाहिए थे, लेकिन वह दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। उन्हें यह शोभा नहीं देता है। उम्मीद से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण प्रयागराज में जाम की समस्या आई है। स्वतंत्र भारत के इतिहास का यह सबसे सफल कुंभ है। उप मुख्यमंत्री ने सपा को गुंडे बदमाशों वाली पार्टी बतया। उन्होंने कहा कि सपा गुंडे बदमाशों वाली पार्टी है। उनके राज में जनता परेशान थी। आज जनता सुकून में है। जनता की अदालत हमेशा न्याय करती है। यही कारण है कि वह भाजपा को चुन रही है।  इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, भाजपा नेत्री बीना वाधवा, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा आदि बड़ी संख्या में भाजपा के नेता मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के शहर में कई कार्यक्रम लगे थे। उन्होंने गंगानगर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शिकरत की। इसके अलावा वह दोपहर दो बजे भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष मुकेश सिंहल के बागपत रोड स्थित आवास पर पहुंचे। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, लोकेश प्रजापति के भी आवास पर गए।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *