संपूर्णता दिवस पर कीर्तन दरबार

Share

संपूर्णता दिवस पर कीर्तन दरबार,  मेरठ। दस गुरु साहिबान की आत्मकि ज्यचोति श्रीगुरुग्रंथ साहिब के संपूर्णता दिवस पर भैंसाली स्थित गुरुद्वारा माता सीता पर रविवार को विशेष आयोजन किया गया। प्रथम प्रकाश पर्व के खुशी में केंद्रीय सिख संस्था गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा थापर नगर में चार दिवसीय आयोजन शुरू किए गए। गुरुद्वारा सीता माता में निष्काम सेवा जत्थे ने वाणी प्रभु की सबको बोलें आप अडोलन कबहू डोलें….। स्त्री सत्संग जत्थे ने वाहो-वाहो वाणी रिंकार है…। स्वर्ण मंदिर अमृतसर से पधारे हजूरी कीर्तनी भाई जगजीत सिंह नूर ने अमृतवाणी हरि हरि तेरी, सुणि सुणि होवे…। इस मौके पर सरदार दविन्द्र सिंह सेठी को सरोपा भेंट किया। श्रीगुरुसिंह सभा थापर नगर में हुए कार्यक्रम में मुख्य ग्रंथी ज्ञान चरण प्रीतसिंह ने गुरूवाणी का पाठ किया। बाल कीर्तनी जत्थे ने आवहो सिख सति गुरु के पियारियो गाव हो सच्ची वाणी। अखंड कीर्तनी जत्थे ने वाणी बिरलो विचारसी निज घर वासा होए…। इनके अलावा अकाल तख्त सोहणा के ज्ञानी प्रदीप सिंह पाखंड से दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह नंदा, अमरजीत सिंह एडवोकेट, स. जसबीर सिंह खालसा, स. हरप्रीत सिंह, स. नरेन्द्र पाल सिंह, स. दविन्द्र सिंह सेठी ने श्रद्धा पुष्प भेंट किए।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *