मेरठ। सिखों की केंद्रीय संस्था गुरूद्वारा श्रीगुरूसिंह सभा थापर नगर में महीने के पहले दिन विशेष कीर्तन समागम में कीर्तनी जत्थों ने गुरूवाणी का पाठ कर मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष समागम में गुरू परंपरा अनुसार मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरणप्रीत सिंह ने सोदर रहिरास साहिब के पाठ का उच्चारण किया। बाल कीर्तनी जत्थे ने तेरा कीआ मीठा लागै…अखंड कीर्तनी जत्थे ने महा अनंद कीर्तन हरि सुणियां..हजूरी रागी जत्था भाई प्रीतम सिंह ने कलि जुग महि कीर्तन प्रधाना, दिल्ली से विशेष रूप से पधारे कीर्तनी जत्था भाई जसपाल सिंह ने सुनै हरि कीर्तन गावैं..गाकर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धापुष्प भेंट कर कहा कि गुरुनानक देव जी चारों दिशाओं का भ्रमण कर मानवता को कीर्तन से ही सत्य का मार्ग दिखाया। स्वर्ण मंदिर अमृतसर में चौबीस घंटे कीर्तन का प्रवाह चलता है जिससे लाखों लोग लाभ उठाते हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह नंदा, निष्काम सेवक स. सुरिन्द्र सिंह भाटिया, महासचिव स. हरप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष स. गुरमुख सिंह, सचिव स. जसबीर सिंह खालसा, प्रचार सचिव स. अमनदीप सिंह, स.गुरमिन्द्र सिंह, स. सोहन सिंह ने प्रबंधकिय दायित्व निभाए।
आबूलेन के व्यापारियों में मारपीट व हंगामा
एक लाख में खाली कुर्सी खाली मंडप