लव सेक्स धोखा धमकी

love sex cheating threat
Share

लव सेक्स धोखा धमकी,

मेरठ। दोस्ती में दगा कर सेक्स करने वाले किशोर ने प्यार के नाम पर धोखा तो दिया ही साथ ही उसने बाद मे किशोरी का धमकाना भी शुरू कर दिया। उसकी सेक्स वीडिया वायरल करने की धमकी देने लगा। इस तरह से उसने करीब डेढ साल तक 13 साल की किशोरी से दर्जनों बार दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हो गयी। लेकिन वह इसको समझ नहीं सकी। उसने एक दिन पेट में दर्द की शिकायत की। जब परिवार वालों में अल्ट्रा साउंड कराया तो किशोरी के पेट में पल रहे गर्भ की जानकारी मिली।  इस पर परिजनों से सिर पीट लिया। सख्ती से पूछताछ की तो उसे बता दिया कि 16 साल के उसके दोस्त ने प्यारे के नाम पर सेक्स किया। आपत्तिजनक वीडिया बना ली और बाद में उन वीडियाे को वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर डेढ साल से बराबर रेप करता रहा। इस बार चूक हो गयी जिसकी वजह से उसके पेट में गर्भ पलने लगा। 

यह है पूरा मामला

डेढ़ साल तक पड़ोसी किशोर ने किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता जब दो माह की गर्भवती हो गई तो पर‍िजनों को मामले की जानकारी मिली। पर‍िजन किशोरी को मेडिकल थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली 13 साल की किशोरी से 16 साल का किशोर डेढ़ साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। गुरुवार को किशोरी के पेट में दर्द हुआ। परिवार वालों ने  ने महिला डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला किशोरी दो माह की गर्भवती है। स्वजन ने किशोरी से पूछा तो उसने बताया कि पड़ोसी किशोर ने डेढ़ साल पहले उससे दोस्ती की थी। उसके बाद अपने घर पर बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आसपास के लोगों में बदनाम करने की बात भी कही। बदनामी के डर से उसने किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपित किशोरी को घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *