महर्षि वाल्मीकि को सांसद का नमन

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। सांसद अरुण गोविल और महानगर भाजपाध्यक्ष विवेक वाजपेयी तथा बड़ी संख्या में कैंट के भाजपाइयों ने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर रजबन क्षेत्र में छावनी परिषद कार्यालय के सामने स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर सांसद अरुण गोविल एवं महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सांसद अरुण गोविल ने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से न केवल भगवान श्रीराम के चरित्र को जन-जन तक पहुँचाया, बल्कि मानवता, मर्यादा, और धर्म के आदर्श मूल्यों को समाज में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। ज्ञान, तप और साहित्य के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि को उनकी जयंती पर हम बारम्बार नमन करते हैं। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने इस अवसर पर कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएँ आज भी समाज को दिशा देती हैं। उन्होंने समरसता और समानता का मार्ग दिखाया, जो वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक है। इस अवसर पर राजू रौंधिया, उमेश वाल्मीकि, विनोद बेचैन, डॉ. अजय दीवान एडवोकेट, अमन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, नितिन बालाजी, बबीता चौहान सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *