BJP: वक्त की जमीन पर मॉल, होटल, मल्टी स्टोरी बिल्डिंगें

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ/ जिला भाजपा की क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में वक्फ सुधार कानून व एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान में गति लाने पर बल दिया गया। अध्यक्षाता जिला अध्यक्ष ठाकुर शिवकुमार राणा ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज तक मुसलमानों के हितों की चिंता क्यों नहीं कि कांग्रेस ने वफ्फ की संपत्ति कब्जाने का काम किया है। संविधान से ऊपर वफ्फ को रखा है। वफ्फ ने कोई काम मुसलमानों के हित में आज तक नहीं किया गया। वर्तमान अधिनियम वफ्फ प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाब देही बढ़ाने मनमाने ढंग से संपत्ति अधिग्रहण को रोकने तथा धार्मिक स्वतंत्रता और सामान्य से संबंधित संवैधानिक चिताओं को दूर करने, वफ्फ बोर्ड की किसी भी संपत्ति पर वफ्फ का दावा करने की शक्ति को हटाना, महिला अधिकारों में वृद्धि, वफ्फ निकायों में बेहतर प्रतिनिधित्व, वफ्फ दावों के खिलाफ आदिवासी अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षित स्मारक वफ्फ के दायरे से बाहर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के नाम पर बना वफ्फ, भारत का सबसे बड़ा घोटाला बन चुका है। वक्त की संपत्तियों परमॉल, होटल और कामर्शियल बिल्डिंग आबाद हो गयी हैं, गरीब मुसलमान को अभी कुछ नहीं मिल रहा है।


इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाले राजनीतिक स्थायित, प्रशासनिक दक्षता और आर्थिक बचत जैसे सकारात्मक बदलाव होंगे। इसके साथ यह भी जानकारी साझा की गई जिले में बचे हुए मंडल अध्यक्षों का चुनाव 8 से 12 तारीख तक होगा, जिसमें क्षेत्र की तरफ से प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री विजेंद्र नागर नियुक्त किए गए हैं। बैठक में शिवकुमार राणा, मनिंदर पाल सिंह, जिले के चारों महामंत्री भंवर सिंह तोमर, हरीश चौधरी, समीर चौहान, अंकुर मुखिया, जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, फिरेराम धनतला, ओम प्रकाश पाल, जिला मंत्री मुकेश शास्त्री, विमल जाटव, रॉबिन गुर्जर नितिन शर्मा, ब्रजवीर सैनी, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष पंकज चौहान, विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि, मंजू सेठी, मोहन गुर्जर आयुष चपराना,
नईम तोमर, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, जिला आईटी संयोजक विनय शर्मा, कार्यालय मंत्री राजकुमार शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लारेंस विश्नाई: पाकिस्तान स्ट्रीट डॉग से क्यों डरा

नीट पेपर: इन्हें कलावा हेयर व नोज पिन से नकल का खतरा

- Advertisement -

गोवा हादसा: गुम हुए की तलाश में भटक रहे परिवार

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes