8 इंस्पेक्टरों व 125 दरोगाओं को डीआईजी ने किया चलता, अनुकंपा के आधार पर पांच निरीक्षक व दस उपनिरीक्षकों का भी किया स्थानांतरण
MREET/ मियाद पूरी होने के बाद भी डटे इंस्पेक्टरों व दरोगाओं का डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मंगलवार को तवादला कर दिया। दरअसल रेंज में तमाम इंस्पेक्टरों व उपनिरीक्षकों के कार्यकाल की समीक्षा के बाद माना जा रहा है कि डीआईजी नैथानी ने यह मास्टर स्ट्रोक लगाया है। हालांकि कई ऐसे हैं जिन्हें उम्मीद नहीं थी कि अपने काम के तरीके से अक्सर चौंकाने वाले डीआईजी नैथानी इतना बड़ी कार्यवाही कर सकते हैं। इसके चलते रेंज के तमाम पुलिस कर्मी तवादला आदेश को डीआईजी का मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं।
डीआईजी नैथानी ने रेंज के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ में नियुक्त 08 निरीक्षक व 125 उप निरीक्षको का समयावधि पूर्ण होने पर ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण किया गया है जिसमे 10 उप निरीक्षकों को यूपी 112 से जनपदों मे स्थानान्तरित किया गया है। साथ ही अनुकम्पा के आधार पर 05 निरीक्षक व 10 उप निरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। समयावधि पूर्ण होने पर मेरठ से 3 निरीक्षक व 28 उपनिरीक्षक का बुलंदशहर, 3 निरीक्षक व 12 उपनिरीक्षक का बागपत एवं 14 उपनिरीक्षक का हापुड़ कुल 6 निरीक्षक व 54 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। इसी प्रकार जनपद बुलन्दशहर से 1 निरीक्षक व 4 उपनिरीक्षक का बागपत, 20 उपनिरीक्षक का मेरठ एवं 11 उपनिरीक्षक का हापुड़ कुल 1 निरीक्षक व 35 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। जनपद बागपत से 1 निरीक्षक व 5 उपनिरीक्षक का मेरठ स्थानान्तरण किया गया है तथा हापुड़ से 8 उपनिरीक्षक का मेरठ एवं 13 उपनिरीक्षक का बुलन्दशहर कुल 21 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है।
यूपी-112 में नियुक्त जनपद की निर्धारित अवधि पूर्ण करने वाले 10 उप निरीक्षकों का वढ-112 से जनपदों में स्थानांतरण किया गया है जिसमें जनपद मेरठ से 5, बुलंदशहर से 4 व हापुड़ से 1 उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है ।
इसके अलावा अनुकम्पा के आधार पर जनपद मेरठ से 2 निरीक्षक का हापुड व 03 उपनिरीक्षक का बुलंदशहर, जनपद बागपत से 1 निरीक्षक मेरठ व 1 बुलन्दशहर एवं 1 उपनिरीक्षक हापुड़ व2 का बुलन्दशहर तथा जनपद हापुड़ से 01 निरीक्षक मेरठ व 04 उपनिरीक्षक का बुलन्दशहर, कुल 5 निरीक्षक एवं 10 उपनिरीक्षक का स्थानान्तरण किया गया है। जिनके तवादले किए गए हैं उन्हें तत्काल रिलीव करने के भी आदेश सभी जनपदों के एसएसपी व एसपी को डीआईजी नैथानी ने किए हैं।
563 गिरफ्तार, 584 अवैध शस्त्र व 2492 कारतूस बरामद
अब और फास्ट व इजी होगा क्राइम कंट्रोल