
मेरठ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल के लिए रवाना हुए दारोगा प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल अभय कुमार और महिला सिपाही रूपा
मेरठ के लिए रायबरेली से एक बुरी खबर आयी है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है। हर कोई पूछ रहा है कि यह कैसे हो गया। मेरठ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल के लिए रवाना हुए दारोगा प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल अभय कुमार और महिला सिपाही रूपा हादसे में घायल हो गए। यह हादसा रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। उपचार के दौरान दारोगा और हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है। जबकि महिला सिपाही घायल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल रायबरेली के लिए रवाना कर दिया गया है। महिला सिपाही रूपा नोएडा में तैनात है, जो दारोगा प्रदीप कुमार की पत्नी है। प्रदीप कुमार आगरा के एत्मादपुर थाने के धौरा गांव के रहने वाले थे, जबकि हेड कांस्टेबल अभय प्रयागराज के हासिमपुर के रहने वाले थे। महिला कांस्टेबल रूपा दरोगा प्रदीप कुमार की पत्नी है जबकि हेड कांस्टेबल उनका साला है। सभी एक ही कार से जा रहे थे। इस खबर से मेरठ के पुलिस स्टाफ शोकग्रस्त है। वहीं दूसरी ओर आला अधिकारियों ने हादसे का शिकार होने वाले पुलिस वालों के परिजनों को जब यह दुखद खबर दी तो वहां शोक व्याप्त हो गया। परिवार में कोहराम मच गया।
यह है पूरी घटना
मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र के तोपखाना चौकी इंचार्ज दरोगा प्रदीप कुमार की रायबरेली में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्रदीप कुमार पत्नी और साले के साथ प्रयागराज से वापस लौट रहे थे. तभी रायबरेली के पास उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उनका निधन हो गया। हादसे में दरोगा प्रदीप कुमार के साले की भी दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं प्रदीप कुमार की पत्नी की हालत गंभीर है, जिसको एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस प्रशासन में भी दुख का माहौल है। दिवंगत प्रदीप कुमार के साले भी आरक्षी थे और उनकी पत्नी भी आरक्षी है। प्रदीप कुमार का लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर जगतपुर थाना क्षेत्र के जिगना गांव के पास बुधवार सुबह 5 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दरोगा प्रदीप कुमार और आरक्षी अभय कुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं, महिला आरक्षी रूपा हादसे में गंभीर रूप से घायल है, जिनका रायबरेली एम्स में इलाज चल रहा है। मृतक दरोगा प्रदीप कुमार (36 साल) मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे और वर्तमान में मेरठ के लालकुर्ती थाने में तैनात थे। उनके साथ मृत पाए गए आरक्षी अभय कुमार प्रयागराज के रहने वाले थे और लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। वहीं, महिला आरक्षी रूपा, जो आगरा से हैं, दरोगा प्रदींप कुमार की पत्नी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे में शामिल वाहन और उसका चालक फरार हैं। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। प्रदीप कुमार इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक तारीख पर 27 अप्रैल को प्रयागराज गए थे। बुधवार को वहां से लौट रहे थे. लंबे समय से मेरठ में ड्यूटी पर थे। पहले वो सरधना की सलावा चौकी पर लगभग 10 महीने इंचार्ज रहे। अब पिछले आठ महीने से तोपखाना चौकी पर प्रभारी थे। वहीं पूरी घटना पर एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदीप कुमार की एक्सीडेंट का दौरान हुई मौत की खबर से पूरे डिपार्टमेंट में शोक का माहौल है।
मेरठ से होगा प्रयागराज का मिलन
महेन्द्र की बल्लेबल्ले टाटा थल्ले थल्ले