सुनील बंसल का स्वागत, इस अवसर पर MLC अश्वनी त्यागी व धर्मेंद्र भारद्वाज, कैंट विधायक अमित अग्रवाल उपस्थित रहे
मेरठ/वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्तराखंड जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का बाईपास पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल आदि ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल व भारी संख्या में उनके समर्थक तथा महानगर भाजपा की टीम बीच काशी टोल प्लाजा पर पहुंची और उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी व धर्मेंद्र भारद्वाज, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी अदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकतार्ओं ने पारंपरिक तरीके से पुष्पमालाओं और नारों के साथ सुनील बंसल का स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत होकर सुनील बंसल ने उपस्थित कार्यकतार्ओं का आभार प्रकट किया और कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन जैसे विषय पर देशभर में चल रहे संवाद और कार्यक्रमों में जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनैतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो देश को सशक्त और संगठित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सीएम योगी से मिले विवेक रस्तौगी

मेरठ। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस अवसर पर विवेक रस्तोगी ने मुख्यमंत्री से संगठन की मजबूती से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने मेरठ महानगर में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी तथा उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री योगी ने विवेक रस्तोगी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें संगठन को और अधिक मजबूत करने, आमजन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने तथा जनसेवा के कार्यों को निष्ठा और समर्पण भाव से करते रहने की प्रेरणा दी।
अफसरों से पूछा जाएगा क्यों किया ऐसा