मेरठ: शहर भाजपा की बैठक

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ/शहर भाजपा के रविवार को हुई पहली बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी, बागपत रोड पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं सुचारू रूप से संचालित करना था। विवेक रस्तोगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका संगठन को गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण है, और सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं, जनसंपर्क अभियानों, बूथ सशक्तिकरण तथा वार्ड एवं मंडल स्तर पर कार्य विस्तार की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस बैठक में भाजपा मेरठ महानगर के प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें महामंत्री महेश बाली, पियूष शास्त्री, उपाध्यक्ष रवीश अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव, ममता मित्तल, सुनील चड्ढा, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंत्री अंकित सिंघल, विवेक बाजपेयी, दीपक शर्मा, गौरव मलिक, ज्योति बाल्मीकि, विभोर चौधरी, आईटी एवं सोशल मीडिया संयोजक प्रवीण अरोड़ा, मीडिया प्रभारी श्री अमित शर्मा तथा सह मीडिया प्रभारी अंकित चौधरी प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे। बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन के विस्तार एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे तथा आगामी अभियानों को सफल बनायेंगे। बैठक में यह तय हुआ था कि महानगर में सभी पदाधिकारियों को अभियान दिए जाएंगे जिससे किसी के मन में यह रहे है कि एक ही व्यक्ति को अभियान मिलते हैं और सभी जोर शोर से अभियान में लगेंगे सभी कार्यक्रम करना सीखेंगे।

मेरठ: बेगमपुल बिजली घर के कर्मचारी की मौत

मेरठ: ताबडतोड़ वारदातों से खतरे में सोने की मंड़ी

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes