गोरखपुर में मेरठ के पहलवानों का जलवा,
मेरठ। स्कूल उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता 29 से 3 अक्तूबर तक गोरखपुर में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में मेरठ मंडल केटीएम ने भी भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में रुस्तम में जमादार सिंह कुश्ती स्टेडियम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के पहलवानों भी शामिल हुए। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले पहलवानों को सीसीएसयू के जमादार सिंह कुश्ती स्टेडियम में जिला कुश्ती संघ मेरठ के मुख्य संरक्षक अश्विनी गुप्ता व संरक्षक कल्याण सिंह हिना वालो ने पहलवानों को बादाम देकर के सम्मानित किया। पहलवान विपिन कुमार 67 किलोग्राम प्रथम स्थान, मुकुल कुमार 71 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान, मानव शर्मा 77 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान, अरविंद कुमार 92 किलोग्राम प्रथम स्थान, अभय कुमार 70 किलोग्राम तृतीय फ्रीस्टाइल। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के सचिव डा. जबर सिंह भी मौजूद रहे।