व्यापार संघ के नेताओं की बैठक

व्यापार संघ के नेताओं की बैठक
Share

व्यापार संघ के नेताओं की बैठक

मेरठ /  शास्त्री नगर जागृति बिहार संयुक्त व्यापार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय गांधी की अध्यक्षता में बुधवार को सेन्ट्रल मार्केट में भिन्न-भिन्न 14 व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ आने वाले त्यौहारों को लेकर बाजारों की सजावट,सुरक्षा व यातायात संबंधित समस्याओं को लेकर गहन विचार विमर्श उपरांत, सर्वसम्मति से 5 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया। बैठक में तय किया गया कि संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर व्यवस्थाएं करवायेंगी। बैठक में शास्त्री नगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल अट्टू, संगठन मंत्री अशोक सोम, कोषाध्यक्ष देवेंद्र मिनर्वा,मीडिया प्रभारी सुधीर शर्मा, के साथ-साथ नई सड़क तिराहा व्यापार संघ के महामंत्री नानक चंद शर्मा, छ ब्लॉक व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, गोल मार्केट व्यापार संघ के महामंत्री नवल किशोर रोहिल्ल, जाग्रति विहार सी-2 मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रवीन कुमार शर्मा (पम्मी), पी वी एस मैंन रोड व्यापार संघ के महामंत्री महेंद्र शर्मा, शिव शक्ति सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष रवि शंकर मेहता, कौमी एकता व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर कौशिक, जागृति विहार व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, डी ब्लॉक मार्केट वेलफेयर एसो के अध्यक्ष नवदीप शुक्ला व महामंत्री अंकित अरोरा, कैलाशपुरी व्यापार मंडल के महामंत्री एसके शर्मा, विशाल व्यापार संघ सेङ्म 2 के महामंत्री शुभम रस्तोगी, तिरंगा चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गर्ग व अन्य भारी संख्या में मौजूद रहे।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *