मेरठ। भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर की “संगगठन पर्व” की एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक आज क्षेत्रीय कार्यालय, हर्मन सिटी, मेरठ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रवासी हरीश ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य महानगर के विभिन्न मंडलों की कार्य समितियों के गठन को लेकर रणनीति तैयार करना था। बैठक को संबोधित करते हुए हरीश ठाकुर ने कहा कि मंडल गठन में सामाजिक संतुलन एवं समावेशिता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि महानगर के सभी पदाधिकारियों को उनके निर्धारित मंडलों में प्रवास करना है, जहां सेक्टर संयोजकों बूथ अध्यक्षों व क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क कर मंडल समितियों का गठन करना होगा।
मंडल कार्य समिति गठन को लेकर भाजपा मेरठ महानगर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रवासी हरीश ठाकुर उपस्थित रहे
यह कार्य 8 मई से 12 मई 2025 के बीच पूर्ण किया जाएगा। साथ ही, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए व्यापक संवाद और समन्वय पर बल दिया गया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे निर्धारित समयसीमा में संगठनात्मक कार्य को पूर्ण कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान दें।इस महत्वपूर्ण बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, महामंत्री पियूष शास्त्री एवं अरविंद गुप्ता, मारवाड़ी युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष चरण सिंह लिसाड़ी, वरिष्ठ नेता डॉ. रवि प्रकाश, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजू वॉरियर सीमा श्रीवास्तव, शिप्रा रस्तोगी, ज्योति बाल्मीकि, उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, रवीश अग्रवाल, सुनील चड्ढा, डॉ. वकुल रस्तोगी, अंकित सिंघल, विवेक वाजपेयी एवं मीडिया प्रभारी अमित शर्मा समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लारेंस विश्नाई: पाकिस्तान स्ट्रीट डॉग से क्यों डरा
MUSLIM: विधायक की आहूति पर हंगामा है क्यों बरपा
मेरठ: आबूलेन पर फिर से सेंट्रल पार्किंग की तैयारी