होली पर दिया एकता का संदेश

होली पर दिया एकता का संदेश
Share

होली पर दिया एकता का संदेश,

मेरठ। कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता दिनेश गोयल   ने सदर में कैंप कार्यालय पर आयाेजित हाेली मिलन के  कार्यक्रम में सभी को खुशहाली और देश में एकता व सदभावना बनाए रखने का संदेश दिया। कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन महानगर भाजपा के युवा नेता एडवाेकेट गौरव गोयल की ओर से किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग जुटे थे। सभी का मुंह मीठा कराया गया। साथ ही होली का पर्व संप्रदायिक सद्भावना के पर्व के रूप में मनाने का संदेश दिया। दिनेश गोयल ने कहा कि सभी लोग पुलिस प्रशासन से सहयोग बनाए रखें। हमारे किसी कृत्य से प्रशासन व अन्य भाइयों को कोई असुविधा ना हो। भाईचारा कायम रहना चाहिए।

‍@Back Home


Share