मेरठ/ महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं व कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सर्किट हाउस में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल को जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने पूरी निष्ठा एवं उत्साह के साथ भाग लिया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरीकांत अहलूवालिया, तथा महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी ने प्रभारी मंत्री धर्मपाल को पारंपरिक पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और मेरठ के विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकतार्ओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया तथा आने वाले समय में पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त करने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि मंत्री जी का मार्गदर्शन संगठन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और उनके नेतृत्व में मेरठ महानगर संगठन और अधिक मजबूत होगा। वहीं महापौर हरीकांत अहलूवालिया ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा नेता
नीले ड्रम वाली कातिल हसीना का जेल कर रही ये काम