मौत के बाद अब क्या होगा

मौत के बाद अब क्या होगा
Share

मौत के बाद अब क्या होगा, -गीता की मौत के बाद परिवार का क्या होगा- यूपी पुलिस महकमे में बतौर कांस्टेबल गीता की मौत से उसके घर पर होने वाली ससुराल में गमी का माहौल है। बुलंदशहर के सुमित तेवतियां जो यूपी पुलिस में सिपाही हैं उनसे शादी तय हुई थी, लेकिन फेरों से चंद घंटे पहले मौत का खूनी पंजा गीता को छीनकर ले गया। गीता की मौत का कारण तो अभी साफ नहीं, लेकिन बड़ा सवाल यही कि गीता की मौत के बाद अब उसके परिवार का क्या हाेगा। घर में शादी की रस्में चल रही थीं। गीता बाथरूम में नहाने को गयी थी, लेकिन वह नहीं उसकी लाश बाथरूम से बाहर आयी। बाथरूम में तो गीजर भी नहीं था, फिर गीता की मौत कैसे हुई। अब समझ लीजिए पूरा माजरा क्या है। शादी से 2 दिन पहले महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। रविवार को घर में शादी की खुशियों के बीच हल्दी की रस्म हो रही थी। इसके बाद वह नहाने के लिए बाथरूम में गई। काफी देर तक जब बाहर नहीं आई तो घरवाले पहुंचे और आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा। देखा लड़की बेहोश पड़ी है। तत्काल डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण क्लियर हो पाएगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव की रहने वाली मुन्नी देवी की बेटी गीता तालियान यूपी पुलिस में सिपाही थीं और वर्तमान में मुजफ्फरनगर विजिलेंस में तैनात थीं। 7 फरवरी को गीता की शादी थी। घर में विवाह की रस्में पूरी की जा रही थी। रविवार को हल्दी की रस्म थी। रस्म पूरी होने के बाद गीता नहाने के लिए घर के बाथरूम में गई। लगभग 45 मिनट बाद जब गीता बाहर नहीं आई तो घरवालों ने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने किसी तरह से दरवाजा तोड़ा तो गीता बाथरूम में बेसुध पड़ी थी। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। गीता की शादी गुलावठी बुलंदशहर के रहने वाले सुमित तेवतिया से तय हुई थी। 7 फरवरी को मेरठ के द रिवर व्यू बैंक्वेट हॉल में बारात-जयमाला और फेरे होने थे। लेकिन शादी से पहले ही घर में गीता की मौत होने से खुशियां मातम में बदल गईं। पड़ोसियों ने बताया कि जब बाथरूम से कोई हलचल नहीं हुई तो चिंता हुई कि गीता बाहर क्यों नहीं आ रही। तब घरवालों ने मिलकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो गीता बेहोश पड़ी थी। घरवालों ने फौरन उसके पास जाकर देखा, पानी पिलाया, छींटे मारे लेकिन शरीर में हलचल नहीं थी। डॉक्टर को बुलाया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

ससुराल वाले भी पहुंचे होने वाली बहू के घर:
होने वाली बहू की अचानक मौत की खबर सुनकर गीता के ससुराल वाले भी मेरठ पहुंचे और परिवार कां सांत्वना दी। गीता का होने वाला पति सुमित यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं और वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात है। ससुराल वाले कपड़े व जरूरी चीजें लेकर गीता के घर पहुंचे और एक बहू की तरह सभी रस्मों को निभाया।

चर्चा हुई कि गैस गीजर से मौत, मगर बाथरूम में गीजर नहीं था:

बाथरूम में गीता की मौत की खबर जैसे ही फैली तो सभी को लगा कि गैस गीजर से डेथ हुई है। मौके पर पुलिस पहुंची तो चेक किया बाथरूम में कहीं गीजर नहीं लगा था। इसलिए गैस गीजर के कारण मौत नहीं है। माना जा रहा है कि कॉन्स्टेबल को अचानक कार्डियक अटैक आया होगा जिसकी वजह से मौत हुई है। पुलिस मौत के कारणों की पड़ताल कर रही है।

सीओ सरधना बृजेश सिंह का कहना है कि कॉन्स्टेबल गीता मुजफ्फरनगर में तैनात थी उसकी 7 फरवरी को शादी थी। वो बाथरूम में नहाने गई थी, जहां उसका शव मिला है। शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया जा रहा है। पहले लगा था कि गैस गीजर से डेथ हुई है लेकिन बाथरूम में गैस गीजर नहीं मिला है मौत के कारण की जांच की जा रही है।

3 भाइयों की इकलौती बहन थी गीता

गीता अपने परिवार की अकेली बेटी थी। पड़ोसियों ने बताया कि गीता के पिता किसान थे। लगभग 3 साल पहले उनका निधन हुआ था। परिवार में मां मुन्नी के अलावा गीता के 3 भाई हैं। बड़े भाई की अभी शादी नहीं हुई है। उसके बाद दूसरे नंबर पर गीता थी। गीता से छोटे 2 भाई हैं। तीसरे नंबर के भाई की शादी हो चुकी है। इसके बाद एक छोटा भाई है। एक भाई की शादी के बाद अब गीता की शादी हो रही थी।

भाइयों की सरकारी जॉब न होने से थी दुखी
गीता लंबे समय से यूपी पुलिस में जॉब कर रही थी। सहारनपुर में भी उसकी पोस्टिंग थी। पड़ोसियों में यह भी चर्चा थी कि गीता अकेली परिवार में सरकारी नौकरी में थी। पिताजी किसान थे। अब तीनों भाई भी खेती किसानी करके घर चला रहे थे। इसलिए गीता पर परिवार की बड़ी जिम्मेदारी थी। उसे हमेशा चिंता रहती थी कि उसके भाइयों के पास सरकारी जॉब नहीं है। वो इस बात से काफी दुखी थी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *