नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत एवं न्यायमूर्ति हरि प्रसाद फुयाल से मिले, अंत में सभी ने भविष्य में भी ऐसे संवाद बनाए रखने की इच्छा व्यक्त की और एक-दूसरे के राष्ट्र के लिए शुभकामनाएं दीं।
मेरठ। मेरठ हापुड़ लोकसभा से सांसद अरुण गोविल शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुंबई में एक विशेष अवसर पर नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत एवं न्यायमूर्ति हरि प्रसाद फुयाल से मिले। अरुण गोविल ने दोनों विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और भारतीय परंपरानुसार उन्हें शुभकामनाएं एवं सम्मान अर्पित किया। इस मुलाकात के दौरान विधिक क्षेत्र से जुड़े विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। साथ ही भारत-नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की महत्ता पर भी विचार-विमर्श हुआ। सांसद अरुण गोविल ने बताया कि नेपाल से आए इन विशिष्ट न्यायाधीशों से भेंट करना उनके लिए एक गौरवपूर्ण क्षण रहा। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक रिश्ते अत्यंत गहरे हैं, और ऐसे संवाद इन संबंधों को और भी मजबूत करने में सहायक होते हैं। अंत में सभी ने भविष्य में भी ऐसे संवाद बनाए रखने की इच्छा व्यक्त की और एक-दूसरे के राष्ट्र के लिए शुभकामनाएं दीं।
अफसरों से पूछा जाएगा क्यों किया ऐसा
राम सेतु! सांसद ने जताया पीएम का आभार