मुकेश सिंहल ने किया मंत्री का स्वागत

मुकेश सिंहल ने किया मंत्री का स्वागत
Share

मुकेश सिंहल ने किया मंत्री का स्वागत, प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह का मेरठ पहुंचने पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल ने मेरठ भाजपा के अन्य पदाधिकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। तीन दिन पहले प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह मेरठ सर्किट हाउस में पहुंचे थे। वह सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। वह  दीन दयाल उपाध्याय संस्थान में बजट संगोष्ठी में शामिल हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। जनपद प्रभारी मंत्री बनने के बाद मंत्री धर्मपाल सिंह का ये पहला मेरठ दौरा रहा। जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद धर्मपाल सिंह मेरठ पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल व उनकी टीम ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अन्य भाजपाइयों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं का साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने  कहा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले इसका सभी कार्यकर्ताओं को ध्यान रखना होगा। उन्होंने आवारा पशुओं के लिए गोशालाओं का निर्माण करने की बात कही। उन्होंने कहा, जमीन सरकार की ओर से उपलब्ध कराएगी, बस उधमियों को आगे आना होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सरोजिनी अग्रवाल समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *