मुंबई टूटी आसमानी आफत

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। मुंबई पर आसमानी आफत टूट रही है। यह आफत बारिश के रूप में टूटी है। तय वक्त से पहले मानसून की एंटी और भारी बारिश ने बीते पिछत्तर साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। अचानक बारिश के रूप में आसमानी आफत बरसने से पूरी मुंबई बेहाल है। लोगाें को समझ नहीं आ रहा है क्या करें और बारिश है कि रूकने का नाम नहीं ले रही है।

WhatsApp Group Join Now

आशंका है कि मंगलवार की सुबह मुंबाइकरों पर अमंगलकारी साबित होगी। वहीं दुूसरी ओर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। हर तरफ बारिश का कहर नजर आ रहा है। बारिश की वजह से भरे पानी के चलते मुंबई में जगह-जगह जाम लग गया है। रात भर जागने वाली मुंबई को झमाझम बारिश की आफत ने सुनसान कर दिया है। जहां तक नजर आती है बारिश का कहर है। घरों में पानी भर गया है। सबसे बुरी हालात निचले इलाकों की हो गयी है। दरअसल देर रात मौसम फिर बिगड़ गया और मुंबई के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं। ये बेहद डरावनी लग रही हैं। लोग बुरीह तरह से डरे हुए हैं। माैसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लोग घरों में ही रहें दिन निकलने तक यदि यूं ही बारिश पड़ती रही तो मंगलवार को हालात बेकाबू होंगे। मौसम विभाग ने मंगलवार की सुबह 9 बजे तक रेड अलर्ट यानी खतरे की चेतवानी जारी कर दी है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गयी है कि मंगलवार दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर 4.92 मीटर की पहली हाई टाइड समुद्र में आएगी। लोगों से कहा गया है कि समुंद्र से दूर रहें। यह भी चेतावनी दी गयी है कि इस दौरान 15 फीट की ऊंची लहरें समुद्र में उठेंगी। ये बेहद खतरनाक होंगी। लोगों से बार-बार कहा जा रहा है कि इस दौरान घरों में ही रहें बाहर ना निकलें। यह भी चेतावनी दी गयी है कि मंगलवार रात 11 बजकर 54 मिनट पर भी 4.08 मीटर की हाई टाइड का आना तय है। उपग्रह से मिली तस्वीरों के बाद इस प्रकार की चेतावनी जारी की गयी है। वहीं रायगढ़ और कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

तृप्ती इन दीपिका आउट

अलविदा मुकुल देव चांद के उस पार

- Advertisement -

28 को आसमानी आफत का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes