नीरज राठौर की कृष्ण जन्म की बधाई, छावनी परिषद मेरठ वार्ड चार के निवर्तमान सदस्य व भाजपा नेता नीरज राठौर ने सभी क्षेत्रवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिन की बंधाई दी है। जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने महानगर के अनेक मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना भी की तथा भगवान श्रीकृष्ण के निष्काम सेवा व कर्म के मार्ग पर चलने का आग्रह लोगों से किया। नीरज राठौर अपनी पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे और नंद लाल की पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव के उपरांत जब प्रभु अवतार ले लेंगे तो वह उन्हें पालने भी झुलाएंगे। नीरज राठौर ने न्यूज ट्रेकर 24 के भगवान श्रीकृष्ण के जन्म व उनकी लीलाओं को लेकर अनेक बातें बतायीं। उन्होंने बताया कि उनका जीवन शुरू से ही भगवान श्रीकृष्ण से प्रभावित रहा है। प्रभु की बाल लीलाएं उन्हें बहुत आनंदित करती हैं। खासतौर से उनकी माखन लीला। बाल सखाओं को बुलाकर माखन खिलाना, मां यशोदा का बाल कृण के प्रति अद्भुत प्रेम भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी ये तमाम ऐसी बातें हैं जो उन्हें आलौकिक आंनद देती हैं। लेकिन प्रभु जब युवावस्था में आते हैं और कर्मयोगी कृष्ण के अवतार में हाेते हैं तो उनका निष्काम कर्म का संदेश पूरे संसार के लिए होता है। सभी को प्रभु का यह संदेश आत्मसात करना चाहिए।