वेदांत के शानदार 68 रन, भारत ने 252 रन बनाए, पाकिस्तानी की टीम महज 194 पर सिमटी
नई दिल्ली/अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के हाथों 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वे सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गए हैं और टीम इंडिया ने क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 194 रनों पर सिमट गई। भारत की इस शानदार जीत में बड़ा योगदान वेदांत त्रिवेदी का है। वेदांत त्रिवेदी ने 68 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कनिष्क चौहान ने भी 35 रनों का अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही CC अंडर-19 विश्व कप 2026 के सुपर सिक्स मैच में भारत U-19 ने पाकिस्तान U-19 को 58 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
बना रहा रोमांच
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। भारत ने 252 रन बना डाले। इसी से जीत की पटकथा लिखी गयी, लेकिन पाकिस्तान के उस्मान खान ने भी अच्छा प्रयास किया। उन्होंने 59 रन बनाए, लेकिन भारतीय स्पीनर्स के आगे पाकिस्तानी टीम पस्त हो गयी। मैच के दौरान रोमांच बना रहा। आयुष म्हात्रे और कनिष्क चौहान ने विकेट चटकाए, स्पिनर्स ने कुल 8 विकेट झटके।
हाईवोल्टेज मैच
यह मैच हाई-वोल्टेज था, ऐसा नहीं कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने प्रयास नहीं किया, लेकिन भारत के स्पिनर्स ने मैच पलट दिया। टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में अजेय रहने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ रही है!