पार्षद भारती ने मारी बाजी

पार्षद भारती ने मारी बाजी
Share

पार्षद भारती ने मारी बाजी, सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली के लिए भीड़ जुटाने का जिम्मा संगठन ने सभी को सौंपा था। नगर निगम मेरठ के पार्षद भी इस काम में शामिल किए गए थे, लेकिन निगम के भाजपाई पार्षद महेन्द्र भारती संगठन के बाकि निगम पार्षदों पर भारी पड़े सबसे ज्यादा भीड़ बस भर कर वही लेकर विक्टोरिया पार्कप पहुंचे। उनके साथ आए सभी लोग सीएम योगी के स्थानीय निकाय प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल हुए। करीब सत्तर कार्यकर्ता बस से गए। इतने ही अपने निजी वाहनों से महेन्द्र भारती के नेतृत्व में विक्टाेरिया पार्क पहुंचे। इनमें शशि वत्स, सत्य प्रकाश शर्मा, सुधीर शर्मा, कैप्टन रमेश चंद, एसडी शर्मा, मुकेश अग्रवाल आदि रहे। इनके आने जाने व भोजन आदि की भी व्यवस्था महेन्द्र भारती ने अपनी ओर से की थी। सभी ने इसके लिए महेन्द्र भारती का आभार भी जताया है। भाजपा पार्षद वार्ड सात सोफीपुर पूर्व में भी भाजपा संगठन के कार्यक्रमों में इसी प्रकार से भारी संख्य में कार्यकर्ताओं का रेला ले जाते रहे हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *