पार्षद महेन्द्र भारती ने बांटे तिरंगा ध्वज

पार्षद महेन्द्र भारती ने बांटे तिरंगा ध्वज
Share

पार्षद महेन्द्र भारती ने बांटे तिरंगा ध्वज, भारतीय जनता पार्टी के नेता और मेरठ महानगर के वार्ड सात से नगर निगम के पार्षद महेन्द्र भारती ने पूरे सोफीपुर क्षेत्र में घर-घर व दुकान-दुकान जाकर राष्ट्र ध्वज तिरंगे का वितरण किया। शनिवार 13 अगस्त को उन्होंने शुरूआत क्षेत्र में स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कालेज में तिरंगा वितरण कार्यक्रम को संबोधित व तिरंगा यात्रा के साथ शुरू किया। शहीद भगत सिंह इंटर कालेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य तथा स्टाफ के अलावा सभी छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल हुए। महेन्द्र भारती ने उन्हें संबोधित किया। उसके बाद यहां शहीद भगत सिंह इंटर कालेज से स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें भी महेन्द्र भारती पार्षद शामिल हुए। साथ मार्ग में जो भी लोग मिलते गए उन्हें निशुल्क तिरंगा ध्वज दिए गए। शहीद भगत सिंह इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं की यह तिरंगा यात्रा पूरे क्षेत्र तथा नेशलन हाइवे रूड़की रोड से होते हुए वापस शहीद भगत सिंह इंटर कालेज पहुंचकर संपन्न हुई। तमाम बच्चों ने इसमें उत्साह से भाग लिया। देश भक्ति पूर्ण नारे लगाए। इसी तर्ज पर महेन्द्र भारती प्राथमिक विद्यालय सोफीपुर के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां भी उन्होंने राष्ट्र ध्वज तिरंगा वितरण किया। यहां से बच्चों ने देश भक्तिपूर्ण नारों के साथ तिरंगा रैली निकाली। इस रैली में भी भाजपा नेता व पार्षद महेन्द्र भारती शामिल हुए। पूरे इलाके में यह तिरंगा रैली घूमी। इसके अलावा भाजपा पार्षद ने पूरे सोफीपुर इलाके में तिरंगा ध्वज वितरण का कार्यक्रम किया। महेन्द्र भारती ने यहां क्षेत्रवासियों को तिरंगा ध्वजों के बंडल निशुल्क दिए। लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश की जानकारी देते हुए उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को मजबूती से चलाने का आग्रह किया। महेन्द्र भारती ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता उनसे तिरंगा ध्वज के बंडल लेकर जा रहे हैं, वह यह सुनिश्चित करें कि हर घर पर तिरंगा लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर घर तिरंगा अभियान पूरा किया जाना बेहद जरूरी है। भाजपा पार्षद ने पूरे वार्ड सात को तिरंगा ध्वज से पाट दिया। तिरंगा मय बना दिया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *