दो पक्ष आमने सामने, जाकिर कालोनी में तान दी पिस्टल हंगामा, बीच बचाव कर मोल ले ली मुसीबत में
इलाके में अफरातफरी, मौके पर पुलिस दोनों पक्षों ने दी तहरीर, बवाल की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। दोनों ओर से तहरीर दी गयी है। एक शख्स को हिरासत में
मेरठ/ नौचंदी के जाकिर कालोनी इलाके में रविवार देर शाम दो पक्ष आमने सामने आ गए। वहां जमकर हंगामा हुआ। पिस्टल हरायी गर्इं। इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बवाल की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। दोनों ओर से तहरीर दी गयी है। एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नौचंदी के धोबी वाली गली में रहने वाले सुहेल व इकराम में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी देखते ही देखते धक्का मुक्की व मारपीट में बदल गयी। दोनों के परिजन और बाद में परिचित भी आमने सामने आ गए। उनके बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि मामला बढ़ता देखकर कर सुहेल तेजी से अपने घर की भीतर दौड़ा और पिस्टल निकल कर ले आया। इसके बाद वहां मामला ज्यादा गरमा गया। दोनों के बीच हंगामा व मारपीट होते देखकर कर कुछ लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया। जो बीचबचाव करा रहे थे उनमें तहसीन नाम का शख्स भी शामिल था। उसने सुहेल से शांत होने को कहा तो आरोप है कि सुहेल ने उसकी कनपटी ही पिस्टल सटा दी। यह देखकर वहां लोग बुरी तरह से घबरा गए। सब बुरी तरह से डर गए। उन्हें आशंका था कि कहीं सुहेल पिस्टल ना चला दे यदि ऐसा हुआ तो तहसीन की मौके पर ही हत्या हो जाएगी। तहसीन के परिजनों को यह जानकारी मिली तो उनमें रोना पीटना मच गया। वो भी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गयी। भारी भीड़ जमा हो गयी। इस बची किसी ने सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने एक शख्स को मौके से हिरासत में भी लिया है। पुलिस के आने के बाद भी दोनों एक दूसरे पर हमलावर रहे। मामला बामुश्किल शांत किया गया। थाने में पहुंचकर दोनों ओर से तहरीर दी गयी है।
सांसे चल रही थीं लटका दिया पेड़ पर
कोर्ट के आदेशों पर विवेचक भारी
तो क्या बगैर फायर एनओसी हुआ था नक्शा पास