पीएम मोदी ने दिया डा. आंबेडकर को सम्मान, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत अनुसूचित जाति प्रबुद्धजन सम्पर्क कार्यक्रम के अंतर्गत छावनी क्षेत्र स्थित साकेत में नितिन कुमार से भेंट की
मेरठ। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत अनुसूचित जाति प्रबुद्धजन सम्पर्क कार्यक्रम के अंतर्गत छावनी क्षेत्र स्थित साकेत में नितिन कुमार से भेंट की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुराग बिश्नोई भी उपस्थित रहे। भेंट के दौरान, सभी ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के महान जीवन, उनके संघर्षों और राष्ट्र के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा की। बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
विवेक रस्तोगी ने नितिन कुमार को बताया कि किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बाबा साहब के सम्मान और उनके विचारों के प्रचार-प्रसार हेतु कई महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। मोदी सरकार द्वारा डॉ. आंबेडकर से जुड़े स्थलों का संरक्षण, स्मारकों का निर्माण, सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए कार्य और अनुसूचित जाति समाज के उत्थान हेतु चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
अमित मालवीय ने कई बातों से उठाया पर्दा