पीएम के मन की बात सुनी

पीएम के मन की बात सुनी
Share

पीएम के मन की बात सुनी, रविवार 26 मार्च को मेरठ में भारतीय जनता पार्टी संगठन के तमाम पदाधिकारियों, ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, महानगर संगठन के अध्यक्ष मुकेश सिंहल, वरिष्ठ भाजपा नेता व व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष  अरूण वशिष्ठ आदि दर्जनों वरिष्ठ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी। मन की बात सुनने के कार्यक्रम का आयोजन मेरठ शहर के   Dr Ashu mithal 690/6 shastri nagar meerut  opp rangoli mandap गढ़ रोड पर किया गया था। इसके अलावा महानगर में कई अन्य स्थानों पर भी मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गढ. रोड पर भाजपा के विपुल सिंहल की ओर से सात फेरे  में पीएम के मन की बात सुनने को बड़ी संख्या में लोग जुटे। कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने कैंप कार्यालय पर पीएम मोदी के मन की बात सुनने के लिए आयोजन किया था। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक जुटे। कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा समेत बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। भाजपा छावनी मंड़ल के महामंत्री नितिन बालाजी की ओर से भी कैंप कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए व्यवस्था की गयी थी। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य नागरिक जुटे। इसके लिए सभी ने नितिन बालाजी भाजपा नेता का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर महानगर भाजपा के अध्यक्ष मुकेश सिंहल ने बताया कि पीएम मोदी के मन की बात के कार्यक्रम से उन्हें प्रेरणा मिलती है। वह कभी भी मन की बात कार्यक्रम को मिस नहीं करते। हमेशा ही इन की बात के कार्यक्रमोें को सुनते हैं। मन की बात कार्यक्रम सभी भाजपाइयों को प्रेरणा देता है। सदर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजलि गुप्ता, अंकित मुन्नू, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज, भाजपा के सांसद प्रतिनिधि अमन गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश अग्रवाल व युवा व्यापारी अमन अग्रवाल, संदीप अल्फा व गुडडू, आदि ने भी पीएम के मन की बात सुनी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *