प्रिया व रिंकू की रिंग सेरेमनी

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पटना। सांसद प्रिया सरोज व IPL के दमदार क्रिकेट खिलाड़ी रिंकू सिंह की आखिरकार सगाई हो ही गई। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद है। वह देश की सबसे कम उम्र वाली सांसद के अलावा अपने तर्कों से सरकार को पानी-पानी कर देने वाली सांसद भी मानी जाती है। उनके पिता समाजवादी पार्टी के बड़े नेता ही नहीं बल्कि वर्तमान विधायक भी हैं। प्रिया सराेज को अपने संसदीय क्षेत्र में रहकर लोगों का काम करना बेहद पसंद है। उनकी पहचान लोकप्रिय सांसद के रूप में अपने क्षेत्र में है, इसी प्रकार रिंकू सिंह भी क्रिकेट जगत में छक्के मारने वाले खिलाड़ी के रूप में रखते हैं। जानकारों की मानें तो दोनों के नयन एक पारिवारिक समारोह में लड़ गए थे, हालांकि इससे पहले केवल दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में और फिर शादी में बदल गयी। दोनों करीब डेढ़ तक एक दूसरे को जानते पहचानते रहे। यह रिश्ता प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की मर्जी के चलते हुआ है। बाद में दोनों के परिजन भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए या कर लिए गए। बात एक ही है। बताया जाता है कि रिंकू सिंह एक क्रिकेट खिलाड़ी की शादी में गए थे। यहीं पर प्रिया सरोज से रिंकू सिंह की पहली मुलाकात हुई। इन दोनों की ये पहली मुलाकात दोस्ती में बदल गई। रिंकू और प्रिया ने एक-दूसरे को जानना शुरू किया और अपनी प्रेम कहानी के बारे में घर वालों को बताया, जिसके बाद 8 जून को दोनों ने लखनऊ के पांच सितारा होटल में सगाई कर ली है। विवार, 8 जून को समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली है। इस कपल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रिंकू और प्रिया दोनों ही साथ में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। लेकिन इन दोनों के रिश्ते को देखकर ये समझ पाना मुश्किल है कि ये शादी लव हो रही है या अरेंज, क्योंकि रिंकू और प्रिया दोनों के ही प्रोफेशन काफी अलग हैं। लेकिन प्रोफेशन भले ही अलग हो, मगर दोनों के दिल मिले हुए हैं।

मुश्किल में ब्यूटी बम तमन्ना

आंखों में खटका करती थी सना यूसुफ

चैस की नयी सनसनी डी गुकेश का डंका

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes