सीसीएसयू सभागार में हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध के बाद भी पास

मेरठ। महानगर की समस्याओं पर चर्चा के नाम पर बुलायी गयी नगर निगम बोर्ड की बैठक में केवल सत्ताधारी दल भाजपा का वन नेशन वन इलेक्शन एजेंडा छाया रहा। &जयश्रीराम के नारों में विरोध दफन- AIMIM व मुस्लिम लीग के पार्षदों ने बोर्ड बैठक में इसको रखे जाने व चर्चा का पुरजोर विरोध किया। उनका तर्क था बोर्ड की बैठक में यदि महानगर की समस्याओं पर चर्चा की जाए तो मुनासिब होगा। वन नेशन वन इलेक्शन सरीखी बातों को सरकार के पास व भाजपा के पास बहुत से मंच हैं। नगर निगम बोर्ड बैठक में यदि शहर की समस्याओं पर चर्चा हो तो बेहतर है। हालांकि उनका विरोध जयश्रीराम के नारों के बीच दफन कर दिया गया। और वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव निगम बोर्ड की बैठक मे पास करने का एलान कर दिया गया।
सब कुछ तैयार पटकथा के मुताबिक
निगम बोर्ड बैठक में जो कुछ हुआ ऐसा लगा मानों पहले से इसकी पटकथा तैयार की गयी थी। सबके किरदार भी पहले ही तय कर दिए गए थे और हुआ भी वैसा ही सांसद अरुण गोविल ने जैसे ही इसका प्रस्ताव पटल पर रखा। सभागार जयश्रीराम के नारों से गूंजने लगा। मानों बोर्ड बैठक ना होकर यह किसी धार्मिक कथा का सभागार हो। हापौर हरिकांत अहलूवालिया,ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज व भाजपा के सभी पार्षद और विपक्ष के पार्षद मौजूद रहे। एआईएमआईएम पार्षद फजल करीम सहित मुस्लिम लीग के पार्षद ने भी प्रस्ताव का बहिष्कार किया।भाजपा पार्षद अरुण मचल ने विरोध कर रहे एआईएमआईएम पार्षद फजल करीम के हाथों से माइक छीन लिया। जिसको लेकर कहासुनी हो गई। हालांकि मामला थोड़ी देर में ही शांत हो गया। प्रस्ताव रखते हुए सांसद अरुण गोविल ने कहा की वर्तमान समय में एक राष्ट्र एक चुनाव की आवश्यकता है। ऐसा कोई वर्ष नहीं होता। जिसमें चुनाव नहीं होते हैं साल भर में 2 से 3 महीने चुनाव में खराब हो जाते हैं। धन और समय दोनों की हानि होती है। एक राष्ट्र एक चुनाव होने से इन सबसे बच्चा जाएगा। राष्ट्र संबंध उन्नति की ओर बढ़ेगा। कांग्रेस की सरकार ने कभी इस विषय पर नहीं सोचा उन्हें तो बार-बार चुनाव कराने की बुरी लत लग गई थी।
जनमत संग्रह का नाम
जो कुछ बोर्ड बैठक में हुआ भाजपाइयों ने उसको जनमत संग्रह का नाम दिया। और कहा कि नगर पंचायत से भी इसी तर्ज पर पास कराया जाएगा। ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यह जनमत संग्रह नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत सभी से कराया जा रहा है। प्रदेश के अन्य नगर निगमो में भी या अभियान चलाया गया है। जनमत संग्रह पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति के सामने भेजा जाएगा। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा की नगर निगम मेरठ के पार्षदों ने एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव पास करके एक नया अध्याय लिखा है जो हमेशा याद किया जाएगा देश की उन्नति के लिए एक चुनाव होना बहुत जरूरी है। महापौर के इस दावे का AIMIM व मुस्लीम लीग के पार्षदों ने उसी वक्त विरोध करते हुए कहा कि वह इसके साथ नहीं।
पुजारी को हिरासत में लेकर ली आफत मोल