गरीबों के आशियाने पर बारिश का कहर

गरीबों के आशियाने पर बारिश का कहर
Share

गरीबों के आशियाने पर बारिश का कहर,
मेरठ में गरीबों के आशियाने पर बारिश कहर बनकर टूटी है। कई पुराने मकान गिर गए हैं, कुछ जो गिरने की हालत में उन्हें खाली करने के लिए कैंट बोर्ड प्रशासन ने नोटिस थमा दिए हैं। जिनके मकान गिर गए हैं और जिन्हें नोटिस थमाए गए हैं उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जाएं तो जाएं कहां-गम के साथ कौन यहां। 
पुराने मकानों पर बारिश कहर बनकर टूटी है। लोहिया नगर के चमडा पैठ जाकिर कालोनी के इतर शहर व देहात के कई इलाकों में बारिश के कहर के चलते मकान गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। शुक्रवार को भी दो जगह जलीकोठी होली चौक व दौराला में मकान गिरने की घटनाएं हुई हैं। इससे पहले भी इसी बरिश में मकानों के गिरने की घटनाएं हुई हैं। मकानों के गिरने की लगातार हो रही घटनाओं के चलते नगर निगम और कैंट बोर्ड ने अनेक लोगों को मकानों को खाली करने के नोटिस थमा दिए हैं। तय मियाद के भीतर मकान खाली कर अन्यत्र चले जाने की हिदायत दी गयी है। कुछ मकान जो बेहद खतरनाक दशा में थे उनको तो खुद पुलिस ने वहां रहने वालों से खाली करा लिया।

जलीकोठी में मकान की छत गिरी
शुक्रवार को देहलीगेट थाना क्षेत्र के जलीकोठी होली चौक में बारिश की वजह से पुराने मकान की छत गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मकान को खाली कर लिया गया। यह मकान जमील उर्फ बबलू निवासी बुंदू का है। परिवार में पत्नी शन्नो के अलावा तीन बेटियां व एक बेटा है। बारिश के चलते जमील का परिवार पड़ौस में अपने रिश्तेदारों के यहां रहने चला गया था। शुक्रवार को उसका बेटा कुछ सामान निकालने के पहुंचा था। उसी दौरान अचानक भर भरकर मकान की छत आ गिरी। वहां चींख पुकार मच गयी। सूचना पर देहलीगेट पुलिस ने यह पुरान मकान खाली करा दिया। परिवार वाले सामान निकाक कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।
दौराला में मकान गिरा
बुधवार को दिनभर हुई बरसात के कारण दौराला थाना क्षेत्र के डेयरी कालोनी में बुधवार रात एक मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में पूरा पति, पत्नी और बेटी, बेटे सहित पूरा परिवार दब गया। पड़ोसियों ने धमाके की आवाज सुनी तो रात को ही दौड़कर मौके पर पहुंचा। देखा मकान गिरा है परिवार दबा है। खुद ही लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। सीएचसी में इलाज के लिए ले गए। यह मकान प्रमोद का है। यहां प्रमोद, उसकी पत्नी सुनीता बेटा अजीत और बेटी आरजू कमरे में सो रहे थे। अचानक धमाका हुआ और छत उन पर गिर पड़ी। पूरा परिवार मलबे में दब गया। पड़ोसियों ने जब धमाके की आवाज सुनी तो बाहर दौड़े। देखा पूरा परिवार मलबे में दबा था।
लिसाड़ी गेट में तिरछा हुआ मकान
लिसाडीगेट क्षेत्र में दिल्ली निवासी एक महिला का मकान बारिश की वजह से अचानक एक ओर झुक गया। इस मकान में काफी किराएदार रहते हैं। हादसे की आशंका के चलते आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने यह मकान खाली करा दिया। वहां सील लगा दी गयी है ताकि कोई भीतर ना जाए। इसकी सूचना निगम को दी गयी है।
सदर, रजबन व लालकुर्ती में नोटिस
बारिश की वजह जो भी पुराने मकान गिराऊ अवस्था में हैं उनको कैंट बोर्ड प्रशासन ने मकान खाली करने के नोटिस थमा दिए हैं। दरअसल कैंट बोर्ड के सेनेट्री सेक्शन के स्टॉफ से सर्वे कराया था। बारिश की वजह से जो मकान खस्ता हाल हो गए हैं और जिनके गिरने का खतरा बना हुआ है, उन सभी को नोटिस थमा दिए गए हैं।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *