
कार्यालय से “हिन्दू स्वाभिमान रैली ” का आयोजन, भारी संख्या में शामिल हुए लोग, बाला साहेब ठाकरे को बताया भारत माता का वीर सपूत
मेरठ। बाला साहेब ठाकरे जयंती पर निकाली हिन्दू स्वाभिमान रैली। मेरठ, शिवसेना UBT मेरठ इकाई द्वारा शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे जन्म शताब्दी पर जिला प्रमुख संदीप गर्ग व महानगर प्रमुख मोहित त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय से “हिन्दू स्वाभिमान रैली ” का आयोजन किया गया। रैली शिवचौक, आर. जी. कालिज, कचहरी पुल होते हुए कमिश्नरी स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, प्रतिमा पर पहुंची जहां सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
यह बोले धर्मेंन्द्र तोमर
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि आज ही के दिन भारत माता के दो वीर सपूत सुभाष चन्द्र बोस व हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का जन्म हुआ, जहाँ सुभाष चन्द्र चन्द्र बोस ने अंग्रेजों से भारत माता की मुक्त कराने का कार्य किया, वही बाला साहेब ठाकरे ने देश में हिन्दुत्व की अलख जगाई, इसीलिए उन्हें हिन्दू हृदय सम्राट कहा जाता है। जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे राष्ट्र का गौरव रहे है, वो महाराष्ट्र के ही नहीं देश के भी राजनेता थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, इसलिए भारत सरकार को उन्हे भारत रत्न देना चाहिए। कमिश्नरी से रैली अम्बेडकर चौराहा, मेघदूत पुलिया, शंकर आश्रम, एन. ए. एस कालिज के सामने से होते हुए छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
ये रहे मौजूद
रैली में अवनीश आर्य, यासीन खान, कमल प्रजापति, प्रदीप सक्सेना, सनी प्रधान, मुजाहिद, आकाश कन्नौजिया, पवन पार्चा, विनित जैन, अहसान , रतन सिंह, मुकेश वर्मा, अलीशा, शोकत सलमानी, डा नदीम , अनमोल लोधी, अमित कन्नौजिया, तिलक राम, अभिषेक प्रजापति, छोटू, अमरनाथ, प्रेम शंकर, योगेश कौशिक, मुकुल, कार्तिक, कुलविन्द्र, विवेक, इशू गुप्ता, सचिन चौधरी, हिमांशु, विशन सिंह, राम सिंह यादव, विक्की, राजेश तोमर, अमित भारती, जोगेन्दर, जितेन्द्र कुमार, सतवीर कश्यप, अकरम सोम , हसनैन, गुलदीप, बिरजू, बिक्की, पवन, योगेश,समस पाल, आदेश कुमार, सर्वेश, प्रिंस कोरी, आर्यन कोरी, अमित, अलाउद्दीन, इरशाद, खुर्शीद, कादिर, नवाब, आदि सैकड़ों शिव सैनिक शामिल रहे।