मां की गोद से छीन कर मासूम से रेप-मर्डर

मां की गोद से छीन कर मासूम से रेप-मर्डर
Share

मां की गोद से छीन कर मासूम से रेप-मर्डर, मेरठ में दो साल की मासूम को मां की गोद से छीनकर दरिंदे ने पहले रेप किया फिर उसकी हत्या कर दी। थाना सदर बाजार के काठ का पुल शहीद योगेन्द्र हाट में शनिवार की अल सुबह करीब 3.30 बजे एक दरिंदा दो साल की मासूम को उठाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर आबूलेन नाले में फैंक कर उसकी जान ले ली। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। घटना के विरोध में पीड़ित परिवार ने थाना सदर बाजार पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वहां कुछ हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे। शहीद योगेन्द्र हाट की शेड में विशाल पुत्र विजय का परिवार रहता है। इनके जैसे कई अन्य परिवार भी यहां रहते हैं। ये लोग गुब्बारे बेचकर व पन्नियां बीनकर परिवार का गुजार करते हैं। बीती रात विजय की दो साल की मासूम बेटी परी उसकी पत्नी समोती के साथ सो रही थी। बराबर में ही विजय सोए हुए थे। अचानक विजय की आंख खुली। उसने देखा कि परी वहां नहीं है। उसने इधर उधर देखा। पत्नी को जगाया। तभी बाहर की ओर उसकी नजर पड़ी। उसने देखा कि एक युवक उसकी बेटी को उठाकर भाग रहा है। शोर मचाते हुए विजय ने उसका पीछा किया। विजय व अन्य लोगों को पीछे आते हुए देखकर उस युवक ने मासूम को आबूलेन नाले में फैंक दिया। भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया। परिवार वालों ने बच्ची नाले से निकाला उसको लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंंचे। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने आरोपी युवक मोइस पुत्र हदीस निवासी पिंकी छोले भठूरे थाना लालकुर्ती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि बुरे इरादे से उसने मासूम को उठाया बाद में नाले में फैंक कर उसकी जान ले ली।
सदर थाने में हंगामा
मेरठ। मासूम की मौत की जानकारी मिलने पर गुस्साए परिजन व उनके साथ झुग्गियों में रहने वाले अन्य सभी परिवार हंगामा करते हुए थाना सदर बाजार परिसर पहुंच गए। उन्होंने थाने में धरना दे दिया। हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिजनों को दस लाख के मुआवजें की मांग की। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की। परिजनों से भी बात की। हंगामे की सूचना पर सीओ चंद्र प्रकाश अगवाल वहां पहुंच गए। मुआवजे का आश्वासन देकर किसी प्रकार लोगों को शांत किया।
जीप से कूदकर हत्यारोपी फरार, पुलिस ने मारी गोली
सदर के आब ूनाले में फैंक कर मासूम से दुष्कर्म कर उसकी जान लेने वाले को पुलिस जब कोर्ट लेकर जा रही थी तो वह भैंसाली के समीप पुलिस वालों से खचाखच भरी जीप से कूदकर भागने में सफल हो गया। यह खबर जैसे ही फ्लैस हुई आला पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में कांबिंग शुरू करा दी गयी। पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। शाम करीब आठ बजे पुलिस ने आरोपी को कंकरखेड़ा क्षेत्र में घेर लिया। पुलिस को देखते ही उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा मेंं फायरिंग की। दो गालियां आरोपी के दोनों पांव में लगी हैं।
पुलिस कस्टडी में था, भाग कर कहां पहुंचा, किसने दिए कारतूस व तमंचे
मासूम का अगवा कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाला दरिंदा पुलिस की कस्टडी में था। जब उसको कोर्ट लेकर जा रहे थे तो भैंसाली रोडवेज के पास वह चलती जीप से कूदकर फरार हो गया। फरार होने के बाद वहां कहां पहुंचा। किसने उसको तमंचा मुहय्या कराया। इतने ज्यादा कारसूत उसको किसने दिए कि वह कांबिंग कर रहे पुलिस वालों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। यह बड़ा सवाल है कि ऐसा कौन है जिसने इस दरिंदे की मदद की। उसको तमंचा व कारतूस मुहैय्या कराए। इसका उत्तर तो केवल पुलिस या फिर यह दरिंदा ही दे सकता है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *