सैल्यूट तिरंगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान

kabir Sharma
4 Min Read

गाजियाबाद में हुआ सैल्यूट तिरंगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान का आयोजन :- रोमी चौधरी

गाजियाबाद । आज वंदना फार्म्स वसुंधरा में सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025 का आयोजन किया जाएगा। जिसमे सैल्यूट तिरंगा द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में काम कर रहे 25 महान विभूतियों को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
सैल्यूट तिरंगा द्वारा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान का आयोजन गजियाबाद के वंदना फॉर्म संसारा बैक्वेट वसुंधरा में किया गया जिसमें सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । वहीं अति विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री यशवीर सिंह कार्यक्रम ने दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया।
सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम सयोंजक रूपेंद्र सिंह रोमी ने बताया उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शहीद दिवस के दिन करने का उद्देश्य उन बहादुर दिलों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। यह दिन उन भारतीय सैनिकों के बलिदान का सम्मान करने के लिए भी मनाया जा रहा है जिन्होंने अपने देश की आजादी की लड़ाई के दौरान अपनी जान गंवा दी थी। 23 मार्च को उस दिन के रूप में याद किया जाता है जब तीन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों, भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र के 25 महान विभूतियों को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है।
वंदना सोनी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने बताया बताया कि 23 मार्च को शहीद दिवस के उपलक्ष में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के 25 लोगों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही साथ कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं विपिन चौधरी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सैल्यूट तिरंगा ने कहा शहीदों को याद करके श्रधांजलि अर्पित की गयी और देश के उन वीरों को याद किया जिनकी वजह से हमारा देश आजाद हुआ। चरित्र पूनिया संगठन महामंत्री और दीपमाला ने बताया कार्यक्रम का आयोजन और रूपरेखा सैल्यूट तिरंगा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रूपेंद्र सिंह रोमी और टीम के साथ मिलकर तैयार की गई है।
इस मौके पर , सच्चिदानंद पोखरियाल, रवि चिकारा, आशा शर्मा, अंजना त्यागी, पायल झा, बृजपाल तेवतिया, सुभाष प्रधान, चरित्र पूनिया, वंदना सोनी, विपिन चौधरी, दीपमाला चौधरी, जीशान कादरी , संजीव शर्मा ,गौरव बंसल और सैल्यूट तिरंगा की टीम उपस्थित रही।
इस मौके पर आर एस खन्ना शिक्षाविद समाजसेवी, अरूण कुमार पर्यावरण रक्षक,अजय यादव समाजसेवी , आकाश सिंह इंस्पेक्टर यूपी, आकाश कुमार खो खो चैंपियन ,वर्ल्ड लेवल, अनुज योगी योगाचार्य, ब्रजकिशोर सिंह रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर यूपी, सीमा शर्मा विभागअध्यक्ष हिंदी विभाग सुभारती विश्वविद्यालय, संजीव कुमार डीएसपी उत्तर प्रदेश पुलिस, संजय भटनागर पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर संजय तेवतिया एमबीबीएस एमडी, समृद्धि अरोडा एडवोकेट, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल प्रधानाचार्य, गरिमा अग्रवाल अभिनेत्री एवं समाजसेविका, निर्भय सिंह फार्मर इंटरनेशनल एथलीट, इंटरनेशनल एथलेटिक्स कोच, निधिर मेहरोत्रा समाजसेवी, नरेश बैसला समाजसेवी, नलिन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा, पुनीत शर्मा एसोसिएट एडिटर TV9 भारतवर्ष, राजवीर सिंह क्रांतिकारी, राजा बाबू शर्मा भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेटर, उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट कप्तान, विपिन चौधरी अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही, श्रेष्णवी रंजना नेव अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना, विमतेश शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता व डाक्टर विकास तोमर समाजसेवी आदि को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes