भागवत कथा सुनने से मोक्ष

भागवत कथा सुनने से मोक्ष
Share

भागवत कथा सुनने से मोक्ष,

MEERUT।/ हाईवे स्थित योगीपुरम कॉलोनी में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार से भागवत कथा कथावाचक जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज द्वारा आयोजित की गई। भागवत कथा समाप्त होने के बाद  जगतगुरु शंकराचार्य ने प्रेस वार्ता के दौरान  कहा कि मनुष्य को श्रीमद् देवी भागवत कथा जरूर सुननी चाहिए। कथा सुनने मात्र से मनुष्य के कष्ट दूर हो जाते हैं ओर मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा सुनने के बाद मनुष्य के पाप धुल जाते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को सनातन धर्म के इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। अपने माता-पिता का आदर करना चाहिए। क्योंकि जीवन की पहली गुरु मां होती है।  उन्होंने कहा कि धर्म को लेकर कभी राजनीति नहीं करनी चाहिए। धर्म का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। अगर कोई पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है, तो वह गलत कर रही है। वहीं जगतगुरु ने गौ रक्षा को लेकर कई सवाल उठाए। जगतगुरु शंकराचार्य ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा की 17 मार्च को उन्होंने देश के सभी सांसद व विधायकों से गोवध रोकने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार गोवध को रोकने में सफल नहीं हो सकी है। चुनाव से पहले सभी पार्टी गोवध रोकने की बात करती है। लेकिन चुनाव के नतीजे आने के बाद कोई भी पार्टी गोवंश को लेकर बात नहीं करती है। गोवंश को पशु श्रेणी से हटाकर माता का दर्जा दिया जाना चाहिए।
श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ :-


कंकरखेड़ा। हाईवे स्थित योगीपुरम कॉलोनी में शुक्रवार को दोपहर कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कथावाचक जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज है। कलश यात्रा योगी पुरम कालोनी में सोबीर गुर्जर के आवास से शुरू हुई जोकि बैंड बाजो के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई।‌इस क्लश यात्रा में 500 से अधिक महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखा था सभी महिलाऐ यात्रा में सबसे आगे चल रही थी उनके पीछे महाराज जी अपने रथ में विराजमान थे जिनके ऊपर फूलों की वर्षा की जा रही थी। ‌ यह कलश यात्रा पुरी कॉलोनी में घूमती हुई कॉलोनी में बने शिव मंदिर में पहुंची उसके बाद मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना की गई। उसके बाद कथावाचक जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज कथा भागवत कथा का आयोजन शुरू किया गया। ‌ इस मौके कार्यक्रम आयोजक चौधरी सुरेंद्र सिंह, बबलू गुर्जर, स़ोबीर गुर्जर मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *