मेरठ। भाजपा छावनी मंडल ने भारतीय जनता पार्टी के जनक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व वक्ता रविन्द्र भडाना पूर्व विधायक दक्षिण विधानसभा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविन्द सोनकर पूर्व मंडल अध्यक्ष ने की। मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया व महामंत्री वैभव सक्सेना ने सभी अतिथियों का पटका पहनकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री अंकित गुप्ता मनु ने किया। पूर्व विधायक ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की जिससे देश की राजनीति को एक नई दिशा मिली। मुखर्जी ने जम्मू और कश्मीर जैसे प्रदेशों में संगठन को मजबूत स्थिति में खड़ा किया और राष्ट्रवादी सोच के लोगों को साथ लेकर के देश को एक नई दिशा और दशा दी। जनसंघ का दूसरा प्रारूप भारतीय जनता पार्टी एक वट वृक्ष के रूप में देश की सेवा को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिदिन देश को एक नया आयाम दे रहे हैं। हम डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को शत-शत नमन करते हैं। मंडल के सभी कार्यकर्ता विशाल कनौजिया नितिन कंसल, नीरज राठौर, रितु गोयल, प्रिया भार्गव, कल्पना यादव, बीना सैनी एवं वार्ड अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष पार्षद आदि उपस्थित रहे।