संजय शर्मा व राजेन्द्र सिंह बड़ी जीत की ओर,
मेरठ। प्रतितिष्ठित मेरठ बार एसोसिएशन के चूुनाव में संजय शर्मा अध्यक्ष और राजेन्द्र सिंह राणा महामंत्री पद की बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। उनका जीत तय मानी जा रही है केवल घोषणा होनी बाकि है। मेरठ बार एसोसिएशन की नई प्रबंधन समिति के चुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुई। गुरूवार को हुए मतदान में 4155 सदस्यों में से 3138 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रबंधन समिति के 21 पदों के लिए कुल 61 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज 9 पदों के लिए मतगणना हो रही है। कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना शनिवार को होगी। अध्यक्ष पद के लिए रोहिताश्व अग्रवाल, संजय शर्मा, अजय कुमार शर्मा और प्रदीप सरोहा चुनाव लड़ रहे हैं। महामंत्री पद के लिए सुमित चौधरी, राजेंद्र सिंह राणा, रविंद्र सिंह पंघाल और कुलदीप दत्त शर्मा प्रत्याशी हैं। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मानना है कि अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा और जीत का अंतर कम रहेगा, लेकिन संजय शर्मा व राजेन्द्र सिंह राणा ने सभी अनुमानों को शानदार लीड लेकर गलत साबित कर दिया। । चुनाव अधिकारी मंडल ने मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की व्यवस्था की है। नानक चंद सभागार में केवल प्रत्याशियों को ही प्रवेश की अनुमति है। अन्य अधिवक्ताओं के लिए सभागार के बाहर बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। वकील चाय की चुस्कियों के साथ मतगणना की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
संजय शर्मा व राजेन्द्र सिंह बड़ी जीत की ओर
