सेवा संस्थान की कांवड़ियों की सेवा

सेवा संस्थान की कांवड़ियों की सेवा
Share

सेवा संस्थान की कांवड़ियों की सेवा,  मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान पंड़ित दीन दयाल दयाल उपाध्याय सेवा संस्थान की ओर से गढ़ रोड गांधी आश्रम के बाहर लगाए गए सेवा शिविर में एक हजार से ज्यादा कांवड़ियों का निशुल्क इलाज किया गया। महामंत्री डा. ब्रजभूषण शर्मा ने बताया कि 31 जुलाई को सेवा शिविर के उद्घाटन के मौके पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, महानगर संघ चालक विनोद भारती, सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, कमल दत्त शर्मा, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, डा. रेनु चौधरी व संस्थान के अध्यक्ष चौधरी ब्रह्मपाल सिंह एडवोकेट आदि ने भगवान शिव के चित्र पर माल्यार्पण किया। कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर के सफल आयोजन में डा. अनिल कौशिक, डा. ब्रजभूषण शर्मा, डा. प्रदीप शुक्ला, पंकज गर्ग, ब्रह्पाल सिंह एडवोकेट, सतेन्द्र ढिल्लन, वीपी शर्मा, वर्षा कौशिक, रंजना गौड, ओडी शर्मा, रविन्द्र कौशिक, योगेश गोयल, मनमोहन अग्रवाल, संदीप भारद्वाज, जेपी सिंह, आरके प्रसाद, दिनेश अरोरा, राजेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। डा. अंबरीश चौहान, डा. फिरे सिंह, बबलू, विकास चौहान, अरविंद, मिंटू, अश्वनी, हर्ष प्रवीण, डा. राकेश पराशर, डा. राम कुमार शर्मा, डा. एसपी सिंह, डा. नीरज सिंहल, डा. प्रेम देव शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री सुनील भराला, अशोक गोयल का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

‍@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *