शारदा पहुंचे राजीव सिंहल से मिलने

शारदा पहुंचे राजीव सिंहल से मिलने
Share

शारदा पहुंचे राजीव सिंहल से मिलने,
मेरठ। चोरी की बड़ी वारदात का शिकार हुए सदर के 210-बी में रहने वाले राजीव सिंहल से मिलने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजन विनित अग्रवाल शारदा पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से वारदात के खुलासे को कहा। उन्होंने कहा कि वह अपने व्यापारी के साथ हैं। उसको अकेला नहीं छोड़ सकते। मेरठ /  सदर थाना के 210-बी निवासी रियल एस्टेट कारोबारी के राजीव सिंहल के यहां चोरी की वारदात को अंंजाम देने के बाद बदमाश बोम्बे बाजार से होकर फरार हुए थे। बदमाशों का सुराग लगाने को पुलिस अब तक करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का मानना है कि चोरी की इस बड़ी वारदात में किसी ऐसे शख्स का हाथ है जिसको पहले से पता था कि राजीव सिंहल अपनी पत्नी डिंपल के साथ बृंदावन गए हुए हैं। उनके मकान पर लगातार नजर रखी जा रही थी। फुल प्रुफ प्लानिंग के साथ ही चोरी की यह वारदात अंजाम दी गयी है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस प्रकार से चोरी की वारदात एक अकेले बदमाश ने अंजाम दी है, उससे यह भी स्पष्ट है कि बदमाश को पूरे घर के भूगोल की जानकारी थी। वह जानता था कि ज्वैलरी व कैश कहां रखा हुआ है। पुलिस अब तक घर के नौकरों तथा राजीव के यहां काम करने वाले ऐसे लोगों जिनका घर में आना जाना था से भी पूछताछ कर चुकी है।
तीन थानों की पुलिस लगी
राजीव बंसल के यहां चोरी की वारदात के खुलासे के लिए चार थानों की पुलिस लगाई गयी है। इनमें थाना सदर बाजार के अलावा थाना लालकुर्ती व कंकरखेड़ा की भी पुलिस लगायी गयी है। इसके खुलासे के लिए सर्विलांस टीम सेंट्रल में रहकर काम कर रही है। तमाम सूचनाएं सर्विलांस की टीम पर जमा हो रही हैं। ये टीमें सीधे एसपी सिटी को रिपोर्ट कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा। महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। उन पर आगे काम किया जा रहा है।
शारदा पहुंचे मिलने
चोरी की वारदात की जानकारी मिलने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनित अग्रवाल शारदा राजीव से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और एसएसपी व एसपी सिटी से वहीं बैठकर बात की। उन्होंने अधिकारियों से घटना के खुलासे के साथ माल की बरामदगी को भी कहा।
यह हुआ था
210-बी में रियर स्टेट कारोबारी राजीव सिंहल उर्फ तन्नू का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी डिंपल के अलावा तीन बेटे पार्थ, अर्जुन और सार्थक हैं। सार्थक नोएडा में रहकर पढ़ाई करता है। जबकि पार्थ व अर्जुन माता-पिता के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि राजीव सिंहल शुक्रवार तड़के पत्नी डिंपल के साथ वृंदावन की यात्रा के लिए निकल गए। घर पर पार्थ व अर्जुन रहे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों भाई आबूलेन पर छोले भटूरे खाने के लिए घर का ताला लगाकर निकल गए। करीब आधे घंटे बाद पार्थ ने अर्जुन को वापस पड़ौसी के घर छोड़ा और खुद छीपी टैंक स्थित साइट पर निकल गया। करीब साढ़े पांच बजे राजीव सिंहल के घर काम करने वाली महिला पहुंची। महिला ने पड़ौसी से चाबी लेकर जैसे ही मुख्य दरवाजा खोला और अंदर पहुंची तो वहां ताले टूटे देखकर दंग रह गई। घर में चोरी हो चुकी थी।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *