Husband made my life hellHusband made my life hell
पति, सास व ननद पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा, समरीन आज मदद के लिए पुलिस के पास भटकने को मजबूर है। उसको समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसका गुनाह क्या है
मेरठ। निकाह के बाद जो सपने लेकर शौहर के साथ ससुराल पहुंची थी वो एक सपने ही रह गए। समरीन ने कभी सोचा नहीं था कि निकाह के बाद जिसको अपना सब कुछ सौंप रही है वहीं उसकी जिंदगी जहनुम बना देगा। वो भी चंद पैसों के लिए शौहर ने बनाई जिंदगी जहनुम। समरीन आज मदद के लिए पुलिस के पास भटकने को मजबूर है। उसको समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसका गुनाह क्या है। क्या दहेज का दामन इसी तरह से बेगुनाह लड़कियों की जिंदगी को जहनुम बनाता रहेगा। ब्रह्मपुरी पुलिस ने हरिनगर निवासी दहेज उत्पीड़न की सताई पीड़िता की तहरीर पर बुलंदशहर निवासी पति, सास व ननद पर दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता समरीन निवासी बिंदी वाली गली हरिनगर ने तहरीर में बताया कि तीन साल पहले उसका निकाह ऊपर कोट बुलंदशहर निवासी अजहर पुत्र बबलू से हुआ था। दहेज के लिए सास तनु व ननद गुलफसा उससे मारपीट करती है। शौहर तीन लाख रुपए लाकर देने को कहता है। दहेज के लिए आए दिन की मारपीट व उत्पीड़न ने पीड़िता का जीवन जहनुम बना दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दरोगा की टोपी उछाली चूड़ियां दिखाई
ट्रांसफार्मर फुंका तो नप जाओगे