जन्म दिन पर शौर्य दिवस

kabir Sharma
2 Min Read

गाजियाबाद। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के संरक्षक वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी का जन्मदिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। उनके आवास पर पहुंचे संस्था के पदाधिकारियों ने बुके देकर व केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की।
शनिवार को कर्नल टीपी त्यागी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मीडिया प्रभारी गौरव बंसल समेत तमाम पदाधिकारियों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कवियों ने कर्नल त्यागी की प्रशंसा करते हुए कविताएं सुनाई तो संस्था के पदाधिकारियों ने उनके शौर्य से भरे जीवनकाल पर प्रकाश डाला। इसके बाद कर्नल त्यागी ने केक काटकर सबको खिलाया। गौरव बंसल ने कहा कि वीर चक्र प्राप्त कर्नल त्यागी जैसी शख्सियत का हमारे बीच होना अत्यंत गर्व का विषय है। आज सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह लगातार समाज सुधार व पर्यावरण सुधार के प्रयासों में निरंतर प्रयासरत हैं। हम सभी उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। इसके बाद सभी लोगों के साथ मिलकर कर्नल त्यागी ने देशभक्ति के गीत भी गाए। इस मौके पर के आर वोहरा , एच एफ ओ रमजित सिंह , एच एफ ओ देवेन्द्र चौबे , डा राजीव श्रीवास्तव , राज कुमार त्यागी , कैप्टन गोपाल सिंह , धीरेन्द्र कुमार दास , भिवनेश्वर पांडे , गणेश पंचाल , देवेन्द्र चौबे , गौरव सेनानी ज्ञान सिंह , आर के गर्ग , गौरव बंसल , संजय शर्मा , मंजु घई , अंजु शर्मा , मोनिका गोयल , संजय गौर , राहील कसर , उषा राणा , राज सिंह राणा , स्वाती बंसल मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes